Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून में 03 पुलिस कर्मियों सहित 07 गिरफ्तार

देहरादून में 03 पुलिस कर्मियों सहित 07 गिरफ्तार

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह ) : देहरादून पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रेम नगर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पर्दाफाश किया है।

इस घटना में 03 पुलिस कर्मियों समेत 07 अभियुक्त शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या था मामला ?

यशपाल सिंह असवाल, जो कि प्रॉपर्टी का काम करते हैं, ने थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी कि उनकी मुलाकात कुंदन नेगी से हुई थी।

कुंदन नेगी ने उन्हें बताया कि उनके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास 20000/- डॉलर हैं, जिन्हें वे कम दाम में बदलवाना चाहते हैं।

यशपाल सिंह असवाल को विश्वास में लेकर डॉलर का सौदा आठ लाख रुपए में तय कराया गया।

31 जनवरी 2025 को कुंदन नेगी के कहने पर 7.5 लाख रुपए लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुंचे,

जहां उन्हें राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और एक अन्य व्यक्ति हसीन उर्फ अन्ना मिले।

बातचीत के दौरान अचानक वहां दो व्यक्ति आए,

जिन्होंने अपने आप को पुलिस वाला बताया।

उनमें से एक व्यक्ति वर्दी में था और एक सादे कपड़ो में।

उन्होंने यशपाल सिंह असवाल को डरा-धमका कर उनसे रुपयों का बैग छीन लिया

और मारपीट करते हुए वहां से भगा दिया।

हालांकि, उन्होंने यशपाल सिंह असवाल को ढाई लाख रुपए वापस कर दिए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया

एसएसपी देहरादून ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अभियोग के अनावरण और घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

थाना प्रेम नगर पर पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की।

पुलिस ने 03 पुलिसकर्मियों समेत 07 अभियुक्तों को हिरासत में लिया और मुकदमे से संबंधित नकदी बरामद की।

अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर रवाना की गई हैं।

बरामदगी

  • 2.30 लाख रुपए नगद
  • 500 डॉलर (100 डॉलर के 5 नोट)

हिरासत मे लिए गए अभियुक्त

1-अब्दुल रहमान पुत्र हसरत अली उम्र- 34 वर्ष, निवासी जलालपुर पोस्ट टोडा कल्याणपुर थाना रूड़की हरिद्वार
हाल तैनाती-IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून

2- सालम पुत्र जाकिर हुसैन उम्र-32 वर्ष
निवासी- डोबरी थाना-सहसपुर देहरादून।
हाल तैनाती– IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून।

3- इकरार पुत्र अहकाम अली उम्र- 43 वर्ष,
निवासी- नैहनपुर लक्सर हरिद्वार
हाल तैनाती- थाना प्रेमनगर देहरादून।

4- राजकुमार पुत्र जबर सिंह निवासी जोटाड़ी पोस्ट टीकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र -35 वर्ष।

5- राजेश रावत पुत्र गब्बर सिंह निवासी माकुड़ी पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र- 40 वर्ष।

6- कुंदन सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी निवासी सुतौ ल थाना नंदा नगर चमोली उम्र- 45 वर्ष।

7- राजेश कुमार चौहान पुत्र धूमी चंद्र चौहान निवासी कांडा तहसील अरहाल थाना रोहड़ू जिला शिमला उम्र -59 वर्ष।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments