Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के 13 राजकीय आईटीआई होंगें हाईटेक,मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में...

उत्तराखंड के 13 राजकीय आईटीआई होंगें हाईटेक,मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में हुआ MoU

देहरादून,17 फरवरी 2025 indianrevenue news : कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा (Minister Saurabh Bahuguna) की उपस्थिति में आज एक महत्वपूर्ण एमओयू किया गया

जो उत्तराखंड की राजकीय आईटीआई के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा

यह समझौता राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है,

जिससे उन्हें आधुनिक कौशल प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Tata Technologies Limited ) के मध्य आज दिनांक 17.02.2025 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह समझौता प्रदेश के 13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (Industrial Training Institute) के उच्चीकरण से संबंधित है,

ताकि युवाओं को इंडस्ट्री 4.0 के अनुसार आधुनिक कौशल प्रशिक्षण मिल सके।

प्रमुख बिंदु:

उद्योग 4.0 के अनुसार उच्चीकरण:

इस एमओयू के तहत 13 राजकीय आईटीआई को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया जाएगा,

जिससे युवाओं को नवीनतम औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके।

13 आईटीआई का होगा उच्चीकरण:

देहरादून, हरिद्वार, पिरानकलियर, बड़कोट, चम्बा, गोपेश्वर, काशीपुर, सितारगंज, हल्द्वानी, कालाढूंगी, पिथौरागढ़, चम्पावत और अल्मोड़ा स्थित आईटीआई का उच्चीकरण किया जाएगा।

रोजगारपरकता में वृद्धि:

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। उन्हें ऐसे कौशल प्रदान करना है, जिनकी उद्योगों में मांग है।

दीर्घ और लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम:

एमओयू के अंतर्गत 6 दीर्घ अवधि (1-2 वर्ष) और 23 लघु अवधि (270-390 घंटे) के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

अत्याधुनिक ट्रेड में प्रशिक्षण:

युवाओं को मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, और आर्टिसन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स जैसे अत्याधुनिक ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशालाओं का निर्माण:

नाबार्ड के सहयोग से प्रत्येक संस्थान में लगभग 10 हजार वर्ग फुट की आधुनिक कार्यशाला का निर्माण किया जा रहा है।

उपस्थिति:

इस अवसर पर कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा, सचिव सी. रविशंकर, निदेशक संजय कुमार, अपर निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक अनिल सिंह, संयुक्त निदेशक पंकज कुमार, उप निदेशक चंद्रकांता, टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के ग्लोबल हेड सुशील कुमार, नॉर्थ हेड रणधीर सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments