Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला रेलवे स्टेशन पर चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद,स्थानीय लोगों में...

डोईवाला रेलवे स्टेशन पर चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद,स्थानीय लोगों में रोष

देहरादून,2 मार्च 2025 indianrevenue news : डोईवाला में रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है,

जिससे स्थानीय लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है।

समस्या की जड़:

असल मुद्दा यह है कि कुछ दिन पूर्व रेलवे रोड के व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन को सूचित किया था

कि आर्य कन्या विद्यालय की ओर से आने वाला दूषित जल नाथूराम प्लॉट के आसपास एकत्रित हो रहा है

( नाथूराम प्लॉट वास्तव में कोई एक प्लॉट का नाम नही है

बल्कि कईं भूखंड को सामूहिक तौर पर नाथूराम प्लॉट के नाम से जाना जाता है )

इस जल की निकासी रेलवे भूमि से होती है,

जिसके चलते व्यापारियों ने नाली की सफाई और सुधार की मांग की थी

रेलवे रोड व्यापारी बीनू चावला ने बताया कि असल मुद्दा गंदे पानी की निकासी का है

बरसात में नाथूराम प्लॉट में घुटने तक पानी इकठ्ठा हो जाता है

व्यापारियों के द्वारा नगर पालिका से गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था की गुहार लगायी गयी थी

स्थानीय व्यापारी गौरव गोयल का भी कहना है कि मुद्दा गंदे पानी की निकासी और नाली की साफ़-सफाई का है

रेलवे परिसर में बड़े वाहनों की पार्किंग बंद होने पर उन्होंने घोर आपत्ति जतायी है

श्री गोयल ने कहा कि इससे रेलवे रोड़ का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो जायेगा

हालांकि इस बीच रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर की सफाई का कार्य तो करवाया,

परन्तु साथ ही स्टेशन परिसर में चार पहिया वाहनों और अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी

रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर दो पोल स्थापित कर बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है

व्यापारियों की दुविधा:

ऑनलाइन खरीदारी और अतिक्रमण के कारण पहले से ही संकट झेल रहे स्थानीय व्यापारी रेलवे के इस निर्णय से और भी परेशान हैं

स्टेशन परिसर में पार्किंग की सुविधा समाप्त होने से ग्राहकों की संख्या में कमी आने की आशंका है

इसके अतिरिक्त, स्थानीय व्यापारियों को अपने वाहनों के पार्किंग की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है

कल से ही रेलवे रोड पर आने वाले ग्राहकों द्वारा दुकानों के सामने वाहन खड़े किए जाने से व्यापारियों के साथ बहस और छोटी-मोटी झड़पें भी हुई हैं

आने वाले दिनों में पार्किंग को लेकर विवाद बढ़ने और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है

क्या कहा पूर्व सभासद ने

पूर्व सभासद विजय बख्शी ने बताया कि एक नाली रेलवे परिसर से लगती हुई जा रही है

यह बरसात में ओवरफ्लो हो जाती है जिससे जनसमस्या बनी हुई है

इस समस्या के हल होने की बजाय मुद्दा रेलवे का बन गया है

इसलिए रेलवे परिसर में वाहनों की एंट्री को लेकर जनता को साथ लेकर उचित कदम जल्द उठाया जायेगा

नगर पालिका का दृष्टिकोण:

डोईवाला नगर पालिका के पास अपनी कोई पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं है

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वे पार्किंग की समस्या को लेकर गंभीर हैं

और इस संबंध में रेलवे प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं

वे इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र प्रयास करेंगे

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments