Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून के प्राइवेट स्कूलों को हिदायत,मनमानी फीस बढ़ायी तो "रातोरात होंगें लाईसेंस...

देहरादून के प्राइवेट स्कूलों को हिदायत,मनमानी फीस बढ़ायी तो “रातोरात होंगें लाईसेंस रद्द”

शिक्षा के मन्दिर यदि बने वाणिज्य केन्द्र, प्रशासन कर देगा लाईसेंस रद्द

सीएम के सख्त निर्देशः अभिभावक व बच्चों का शोषण अक्षम्य

निजी स्कूलों की कुटिल आचरण व मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त।

नियम विरूद्व फीस बढ़ोत्तरी पर एक्शन की तैयारी में डीएम

निजी स्कूलों को हिदायत, फीस स्ट्रक्चर रहे मानक के अनुरूप नही तो रातोरात कर दिए जाएंगे लाईसेंस रद्द

डीएम के निर्देशों पर सीडीओ ने की स्कूलों में फीस स्ट्रक्चर की समीक्षा।

कई तथाकथित प्रतिष्ठित स्कूलों का फीस स्ट्रक्चर पाया गया नियम विरूद्व, फीस स्ट्रक्चर ठीक करने के सख्त निर्देश।

देहरादून,1 अप्रैल 2025 indianrevenue news : जिले के निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की कई शिकायतों के बाद मंगलवार को Chief Development Officer (सीडीओ) अभिनव शाह ने Private School निजी स्कूल संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में निजी विद्यालयों के पिछले पांच वर्षों के फीस स्ट्रक्चर की गहन समीक्षा की गई.

सख्त निर्देश: फीस वृद्धि पर रोक

सीडीओ अभिनव शाह ने बैठक में स्पष्ट किया कि निजी स्कूलों को Right To Education आरटीई एक्ट और राज्य सरकार के नियमों का पालन करना होगा.

उन्होंने कहा कि स्कूल तीन वर्ष में 10% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकते.

और इसके लिए उन्हें शिक्षा विभाग को औचित्यपूर्ण कारण बताने होंगे.

साथ ही, स्कूलों को अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए.

कई स्कूलों पर कार्रवाई, कुछ बचे

बैठक में एनएन मैरी स्कूल को मनमानी फीस बढ़ाने के लिए फीस स्ट्रक्चर संशोधित करने के सख्त निर्देश दिए गए

वहीं, ज्ञानंदा स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल का फीस स्ट्रक्चर नियमों के अनुरूप पाया गया

समरवैली सहित अन्य निजी स्कूलों की समीक्षा बुधवार को की जाएगी

चेतावनी: नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

सीडीओ ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया.

तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निजी स्कूलों के साथ नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए.

बैठक में उपस्थित लोग

इस बैठक में उप जिलाधिकारी हरिगिरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल और खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ के अलावा एनएन मैरी, ज्ञानंदा और सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments