Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडSSP ने किया ऋषिकेश और डोईवाला कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त...

SSP ने किया ऋषिकेश और डोईवाला कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

 

देहरादून,1 अप्रैल 2025 indianrevenue news : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने आज, 03 अप्रैल, 2025 को कोतवाली ऋषिकेश और डोईवाला का वार्षिक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मुख्य बातें:

पोर्टल समीक्षा:

एसएसपी ने Ministry of Home Affairs द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों में की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी ली.

उन्होंने सभी इलेक्ट्रॉनिक सूचनाओं और जानकारियों को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए,

National Crime Record Bureau portal,CM Portal,E-District Portal के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए.

प्रशिक्षण और उपकरण:

पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से Crime Detection Kit और हथियार संचालन का अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए.

Riot Control (दंगा नियंत्रण) और आपदा उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई.

थाना परिसर और मालखाना:

थाना परिसर में कर्मचारियों की बैरकों, आवासीय परिसर और मेस का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए गए.

मालखाने के निरीक्षण के दौरान लंबित मालों की जानकारी ली गई और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए.

 Crime Control :

हिस्ट्रीशीटरों और वांछित/इनामी अपराधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी नियमित निगरानी और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए.

अपराध नियंत्रण और रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए.

जन शिकायतें:

विभिन्न पोर्टलों और ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों/शिकायतों की जानकारी कर उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

पुलिस कर्मियों की समस्याएं:

पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए.

पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया गया कि उनके हितार्थ सभी संभव प्रयास किए जाएंगे.

अन्य निर्देश:

थानों में रखे अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए.

भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए गए.

लंबित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया.

न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये.

एसएसपी देहरादून ने पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments