Saturday, October 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में 22 राज्यों के पत्रकारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू

हरिद्वार में 22 राज्यों के पत्रकारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू

हरिद्वार में कल से देशभर के 22 राज्यों के पत्रकार दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं और मीडिया के सामने आ रही चुनौतियों पर मंथन करेंगे..!!

भारत में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में कल से राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए पत्रकारों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डे पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राष्ट्रीय अधिवेशन में देश ही नहीं अपितु मीडिया की वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। संगठन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया देश के अलग अलग प्रांतों से आ रहे करीब 200 पत्रकार प्रतिनिधियों के ठहरने खाने व हरिद्वार भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया हरिद्वार इकाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए गौरव की बात है।

अधिवेशन को सफल और यादगार बनाने के लिए संगठन के सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी तय की गई है..!!

 

Reported By: Ramesh Khanna

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments