Tuesday, October 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 52 मदरसे सीज

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 52 मदरसे सीज

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी ह। प्रदेशभर में 15 दिन के अंदर 52 अवैध मदरसे सीज कर दिए गए हैं। जबकि अकेले विकासनगर में मंगलवार तक 12 मदरसों को सीज किया गया है। बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों की जांच के आदेश भी दिए थे जिसके बाद अब सीएम के निर्देश पर अवैध मदरसों को सीज किया जा रहा है और उन पर कार्यवाही हो रही है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उनकी सरकार का संकल्प था प्रदेश में जो भी अवैध मदरसे या अतिक्रमण है उसकी जांच करेंगे और उन पर कार्यवाही करेंगे। अब जांच हुई है और जो भी जांच में अवैध पाए गए हैं उन पर कार्यवाही हो रही है और यह आगे भी निरंतर चलती रहेगी।

 

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

Reported By: Shiv Narayan

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments