Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडनंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक, सीएम...

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक, सीएम ने दिए निर्देश

ब्यूरो:  सचिवालय में नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग की मरम्मत, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने, यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों से संजोने, बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, मौसम की रीयल टाइम जानकारी, जिन पड़ावों से होकर यात्रा गुज़रे उन सभी स्थानों का सौंदर्यीकरण, ड्रोन निगरानी, अस्थायी हेलीपैड और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती के संबंध में निर्देशित किया।

प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों और ट्रैकर्स को भी यात्रा से जोड़ने, विशेष टूर पैकेज तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु इस आस्था यात्रा का हिस्सा बन सकें। नंदा देवी राजजात यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सांस्कृतिक गौरव और जनमानस की श्रद्धा का दिव्य संगम है। हमारी सरकार इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा की भव्यता, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments