Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयBhutan : भूटान दौरे पर पीएम मोदी, थिम्फू एयरपोर्ट पर हुआ भव्य...

Bhutan : भूटान दौरे पर पीएम मोदी, थिम्फू एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Bhutan :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंच गए हैं। भूटान की राजधानी थिंपू के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भूटान सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी 11-12 नवंबर को भूटान दौरे पर रहेंगे। इस दौरे से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें’ जन्मदिन समारोह में भी शामिल होंगे।

Bypoll Election 2025 : नगरोटा में सुबह 9 बजे तक 15.11, बडगाम में 9.36 फीसदी वोटिंग

‘यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों में नई जान डालेगा’

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने थिम्फू के पारो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। तोबगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘मैं अपने बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत करने में पूरे देश के साथ शामिल हूं।’ दौरे पर निकलने से पहले एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मेरा यह दौरा हमारी दोस्ती के बंधन को और गहरा करेगा और साझा प्रगति और समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को मजबूत करेगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारी साझेदारी हमारी ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ (पड़ोसी पहले नीति) का एक मुख्य स्तंभ है और पड़ोसी देशों के बीच बेहतरीन दोस्ताना संबंधों का एक मॉडल है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई जान डालेगा।

पुनात्सांगछू-2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री तोबगे के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और भूटान के राजा वांगचुक मिलकर भारत और भूटान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित 1020 मेगावाट के पुनात्सांगछू-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को कहा कि इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग के खास रिश्तों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के प्रदर्शन के साथ भी हो रहा है, जिन्हें भारत से भूटान भेजा गया है।

Delhi Blast : कश्मीर में मिला विस्फोटक फिर दिल्ली में धमाका… ब्लास्ट के पीछे किसकी साजिश?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments