Thursday, October 29, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयKarnataka Congress Crisis : सिद्धारमैया के घर नाश्ते के लिए पहुंचे शिवकुमार

Karnataka Congress Crisis : सिद्धारमैया के घर नाश्ते के लिए पहुंचे शिवकुमार

Karnataka Congress Crisis : कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार सुबह डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार नाश्ते के लिए सीएम सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे। माना जा रहा है कि यहां दोनों नेता सीएम पद पर चल रहे विवाद को लेकर चर्चा करेंगे।

LUCC SCAM : LUCC घोटाले में CBI ने 46 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच जारी सियासी तनाव पर सख्त कदम उठाते हुए दोनों से जल्द से जल्द खुद इस मामले को सुलझाने को कहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने दोनों से अलग-अलग बात कर उन्हें मामला सुलझाने के लिए कहा।

आलाकमान से आए फोन के बाद शनिवार को सिद्धरमैया ने शिवकुमार को सुबह के नाश्ते पर आमंत्रित किया। इसमें नेतृत्व विवाद पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने इस बारे में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को मुद्दों को सुलझाने के लिए समय की समझ है।

विपक्ष ने ली चुटकी

कर्नाटक नेतृत्व विवाद पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक आर. अशोक ने कहा, “यह कर्नाटक की राजनीति में बेहद अहम चरण है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच लड़ाई सड़क पर आ गई है। कांग्रेस हाईकमान कमजोर है। डीके शिवकुमार की मांग के मुताबिक, आधे टर्म का पावर-शेयरिंग का फॉर्मूला लागू होना चाहिए, लेकिन सिद्धारमैया नहीं जा रहे हैं। पिछले एक साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सीएम और डिप्टी सीएम के बीच कोई सहयोग-सामंजस्य नहीं है। कोई मंत्री काम नहीं कर रहा है, सब घर बैठे हैं और विधानसभा भी नहीं आ रहे। पूरा राज्य इस बात को लेकर भ्रम में है कि मुख्यमंत्री कौन है। आज हमारी भाजपा और जेडीएस की बैठक है।”

Lucknow : राष्ट्रपति मुर्मू आज लखनऊ में करेंगी योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments