Delhi MCD ByElection : दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा आयोजित नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। गत 30 नवंबर को हुए मतदान के बाद, सभी 12 सीटों के परिणाम आज दोपहर तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
BHU Student : बीएचयू में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच पत्थरबाजी, 100 घायल
अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक से मैदान में एक उम्मीदवार
शोएब इकबाल आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हैं। फिलहाल मटिया महल सीट से उनका बेटा आले इकबाल विधायक हैं। आम आदमी पार्टी से उनके पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं मिला था। इस कारण शोएब इकबाल ने पार्टी छोड़ दी थी और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार रखा है।
शुरुआती रूझानों में भाजपा आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए
एमसीडी उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं और वहीं दूसरी तरफ आप एक सीट पर और शोएब इकबाल की पार्टी एक सीट पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
प्रमुख सीटों पर बढ़त का हाल
बीजेपी फिलहाल मुंडका, चांदनी चौक, शालीमार बाग, विनोद नगर, ढ़िचाऊं कलां और अशोक विहार से आगे चल रही है।
शालीमार बाग में बीजेपी करीब 3000 वोटों से आगे है, जो पार्टी के लिए एक मजबूत बढ़त का संकेत है।
आम आदमी पार्टी विनोद नगर से आगे चल रही है। पार्टी की एक सीट पर बढ़त है।
कांग्रेस चांदनी महल और संगम विहार से आगे चल रही है।
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की मतगणना में भाजपा आगे
दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को भी कुछ सीटों पर बढ़त हासिल हुई है।
मतगणना में जुटे 700 कर्मचारी
मतगणना हॉलों में पर्याप्त संख्या में टेबल, काउंटिंग सुपरवाइजर, सहायक, बिजली बैकअप और मीडिया व अधिकृत राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य में लगभग 700 कर्मचारियों को लगाया गया है। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को पहचान सत्यापन के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।


