Monday, December 22, 2025
Google search engine
Homeविश्वIndia-Ethiopia Strategic Partnership : भारत-इथियोपिया के रिश्ते हुए और मजबूत, आठ समझौतों...

India-Ethiopia Strategic Partnership : भारत-इथियोपिया के रिश्ते हुए और मजबूत, आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

India-Ethiopia Strategic Partnership :  भारत और इथियोपिया के ऐतिहासिक संबंधों ने मंगलवार को नई ऊंचाई छू ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के बीच व्यापक वार्ता के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस कदम को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय महल में औपचारिक स्वागत दिया गया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी का संकेत है।

Cold Wave : दिल्ली-यूपी में ठंड का कहर जारी, कोहरे के कारण 131 उड़ानें रद

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद कहा कि भारत और इथियोपिया अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई लाएगा। बातचीत में अर्थव्यवस्था, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को इथियोपिया के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री अली का आभार भी जताया।

हजारों साल पुराने रिश्तों पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से संपर्क, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान रहा है। दोनों देश भाषाओं और परंपराओं से समृद्ध हैं और विविधता में एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक शक्तियां हैं, जो शांति और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में भारत और इथियोपिया अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।

आठ अहम समझौते, सहयोग को नई धार

इस मौके पर दोनों देशों के बीच आठ अहम समझौते और करार हुए। इनमें रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करना, सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रशिक्षण, जी20 के तहत कर्ज पुनर्गठन, आईसीसीआर छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाना, इथियोपियाई छात्रों के लिए एआई शॉर्ट कोर्स और मातृ व नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत ने इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है।

अफ्रीकी संघ और जी20 का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया में अफ्रीकी संघ का मुख्यालय होना इसे अफ्रीकी कूटनीति का केंद्र बनाता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था। यह कदम समावेशी वैश्विक व्यवस्था की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Vijay Diwas : विजय दिवस पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कृतज्ञ राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments