Tuesday, January 27, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयBasant Panchami 2026 : धार भोजशाला में 10 साल बाद पूजा और...

Basant Panchami 2026 : धार भोजशाला में 10 साल बाद पूजा और नमाज एक ही दिन, 8000 पुलिसकर्मी तैनात

नई दिल्ली। Basant Panchami 2026 : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में वसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो गया है। सुबह वेदारंभ संस्कार के साथ की इसकी शुरुआत हो गई है। वहीं दोपहर में परिसर में एक बजे से तीन बजे तक मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट है कि दोनों समुदाय के आयोजन पृथक-पृथक स्थान पर होंगे। पूजा-अर्चना निर्विघ्न होगी। मुस्लिम समाज को अलग स्थान दिया गया है। ऐसे स्थान की तलाश में प्रशासन ने स्वयं सर्वे किया है।

Heavy Snowfall Forecast : शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में बिजली कटी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से भी नक्शा लिया है। दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई। हिंदू समाज संतुष्ट है। मुस्लिम समाज से भी चर्चा हुई है। उन्हें विकल्प दिए गए हैं। यदि यह पक्ष राजी नहीं होता है तो प्रशासन फैसला लेगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज पूर्व परंपरा के अनुसार पूजन करेगा।

कलेक्टर के अनुसार, कोर्ट का कहना है कि प्रवेश-निकासी अलग होनी चाहिए। परिसर में और भी जगह है। जिला प्रशासन कानून व्यवस्था को देखते हुए स्वयं से स्थान तय कर सकता है। यदि यह स्थान सहमति के आधार पर बनता है, तो ठीक है। यदि सहमति नहीं बनती है तो स्थानीय प्रशासन स्थान तय कर सकता है। वहीं, इससे पहले भोजशाला मुक्ति यज्ञ के पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न होगी।

दोपहर में होगी धर्म सभा

सुबह साढ़े 10 बजे शहर के लालबाग से भोजशाला तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर सवा 12 बजे धर्मसभा होगी। इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और सनातनी अखाड़ा के संयोजक स्वामी स्वदेशानंद गिरी महाराज शामिल रहेंगे। दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर महाआरती होगी।

पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था

करीब 8000 पुलिसकर्मी जिले में तैनात किए गए हैं। इनमें 1000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं। 13 आईपीएस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। 25 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। 107 नगर निरीक्षक व उप निरीक्षक, 393 अन्य अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। भोजशाला के आसपास 300 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

1000 सीसीटीवी कैमरे शहर और भोजशाला परिसर में लगाए हैं। 20 ड्रोन कैमरों और एआइ तकनीक से निगरानी की जा रही है। 350 से अधिक पुलिस कर्मियों को भोजशाला के भीतर और 100 पुलिस कर्मियों को छत पर तैनात किया गया है। थ्रीडी मैपिंग सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।

यहां बसंत पंचमी पर हिंदुओं को पूजा करने और जुमे के दिन मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने की इजाजत है। बाकी दिन यहां आम लोगों के प्रवेश पर रोक है। लेकिन जिस साल बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ती है जो यहां तनाव बढ़ जाता है। 10 साल बाद ऐसा मौका है, जब जुमे की नमाज और वसंत पंचमी की पूजा एक साथ हो रही है।

MANGALPURI MURDER CASES : मंगोलपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, घटना CCTV आया सामने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments