हैदराबाद: Badshah Tettiri Music Controversy मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ दिन पहले बादशाह ने चल रहे टटीरी विवाद पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया था. लेकिन सफाई के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. हाल ही में हरियाणा पुलिस को सिंगर को अरेस्ट करने का निर्देश दिया गया है. साथ उनका पासपोर्ट सीज करने को भी कहा गया है.
Gas Crisis : पीएनजी कनेक्शन की मांग दोगुनी, प्रतिदिन 1000+ नए कनेक्शन
बादशाह को शुक्रवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा जारी समन के जवाब में पानीपत में पेश होना था. लेकिन सिंगर पेश नहीं हुए, जिसके बाद आयोग ने सिंगर के खिलाफ एक्शन लिया है. आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने हरियाणा पुलिस को निर्देश दिया कि वे हरियाणवी ट्रैक ‘टटीरी’ विवाद को लेकर बादशाह को गिरफ्तार करें.
उन्होंने कहा कि पानीपत और पंचकूला पुलिस को बादशाह के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए है. इतना ही नहीं पूरे राज्य में नोटिस भी जारी किए गए हैं.
नोटिस में कहा गया है कि जब तक बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं होते, हरियाणा में उनके किसी भी शो की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि यदि आवश्यक हो, तो बादशाह का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए, ताकि वह जांच से बचने के लिए विदेश न जा सकें.
रेणू भाटिया ने बादशाह के वकील से मिलने से इनकार कर दिया, क्योंकि बादशाह को दोपहर 3 बजे तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया था. वकील ने पानीपत में मौजूद मीडिया से बात की और बताया कि उन्हें महिला आयोग से मिलने के लिए एक निर्धारित समय मिला था. बादशाह एक कलाकार हैं और हरियाणा का नाम रोशन करते हैं.
वकील ने कहा कि रैपर ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.
शिकायतकर्ता, सविता आर्य ने मीडिया को बताया कि आयोग की चेयरपर्सन ने बादशाह के वकील से मिलने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन ने यह साफ कर दिया था कि अगर बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश होते हैं, तो विवाद सुलझ सकता है, वरना, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी.’
US KC-135 crash : अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी


