Monday, March 30, 2026
Google search engine
Homeविश्वIran War : ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर...

Iran War : ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

नई दिल्ली। Iran War : खाड़ी देश के बिजली मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कुवैत में एक पावर स्टेशन पर ईरान के हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और उस जगह पर मौजूद एक इमारत को नुकसान पहुंचा।

Israel missile attack : अमेरिका-ईरान के बीच जंग में अब यमन की एंट्री, हूतियों ने इजरायल पर दागी मिसाइल

कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना रविवार शाम को हुई और इसे देश पर ईरान की आक्रामकता करार दिया।

‘कुवैत के खिलाफ ईरान की आक्रामकता जारी’

मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने एक बयान में कहा, “कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता के तहत एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र में स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा।”

बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से कुवैत पर हमला

खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में से कुवैत भी एक ऐसा देश रहा है, जिसे ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है। तेहरान ने पश्चिम एशिया में विभिन्न बुनियादी ढांचों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

एक अलग बयान में कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक महीने से भी पहले शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से देश पर कुल 307 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइलें और 616 ड्रोन दागे गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उसने पिछले 24 घंटों में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोनों का पता लगाकर उनको नष्ट किया है। एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अल-अतवान ने बताया कि इनमें से कुछ मिसाइलों और ड्रोनों ने कुवैती सशस्त्र बलों के एक अड्डे को निशाना बनाया, जिससे 10 कर्मी घायल हो गए और उस जगह को काफी नुकसान पहुंचा।

Noida Airport Inauguration : आज से विकास की नई उड़ान भरेगा नोएडा, पीएम मोदी के हाथों होगा लोकार्पण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments