Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयRetd. Brigadier Murder Case : एक्शन में दून पुलिस, रात भर चला...

Retd. Brigadier Murder Case : एक्शन में दून पुलिस, रात भर चला ‘ऑपरेशन नाइट वॉच

देहरादून: Retd. Brigadier Murder Case  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह की शुरुआत खूनी खेल से हुई थी. जेन जी क्लब में बिल को लेकर हुई लड़ाई सड़क पर सरेआम अंधाधुंध फायरिंग और एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की मौत पर खत्म हुई थी. देखते ही देखते ये खबर देश भर की सुर्खियां बन गई थी. लोगों ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए. इसके बाद दून पुलिस ने निर्धारित समय के बाद भी खुलने वाले क्लब, बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए. ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ देर रात तक चला.

Bihar illegal immigrants : बिहार से बाहर किए जाएंगे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या, गृह मंत्रालय ने सभी DM और SP को दिए निर्देश

क्लब के बिल को लेकर सड़क पर खुलेआम की थी फायरिंग

कभी शांत और सुकून के लिए जाना जाने वाला देहरादून इन दिनों ड्रग्स स्मगलिंग, फायरिंग, लूट और हत्याओं से दहला हुआ है. जनता समझ नहीं पा रही है कि देहरादून में ये क्या हो रहा है. कभी अपराधी आपस में गैंगवार करते हैं. कभी निर्दोष जनता इनकी गोलियों का शिकार हो रही है. सोमवार को देहरादून के एक क्लब और इसमें शराब पीने आए युवकों के आपसी विवाद ने देहरादून की सड़क खून से रंग दी थी. विवाद के बाद क्लब का संचालक अपनी फॉर्च्यूनर कार से भाग रहा था तो बिल के लिए झगड़ने वाले युवक अपनी स्कॉर्पियो से उसका पीछा करने लगे. इस दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फॉर्च्यूनर को रोकने के लिए अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

अराजक तत्वों की फायरिंग में सेना से रिटायर्ड ऑफिसर को लगी थी गोली

ये पूरा घटनाक्रम देहरादून के राजपुर इलाके में जोहड़ी गांव के पास मसूरी रोड पर हो रहा था. इस दौरान रोज की तरह फौज के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को लग गई. उनके साथियों को इसका अहसास तब हुआ जब वो धड़ाम से नीचे गिर गए. साथियों ने उन्हें उठाया तो उनके सीने से खून निकलता दिखा. जैकेट हटाई तो देखा सीने पर छेद हुआ है. तब वो लोग समझे कि कार सवार जो फायरिंग कर रहे थे, उनकी गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को लगी है.

गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हुई थी मौत

रिटायर्ड फौजी अफसर के साथी उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके. रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत हो गई. इससे देहरादून के लोगों में आक्रोश फैल गया. अस्पताल में मौजूद लोगों ने एसएसपी को काफी खरी-खोटी सुनाई. लोगों ने आरोप लगाया कि पब, बार, क्लब, होटल और रेस्टोरेंट निर्धारित समय के बाद भी खुले रहते हैं. कोई उनकी चेकिंग करने वाला नहीं है.

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद देहरादून पुलिस ने चलाया अभियान

देहरादून पुलिस की लापरवाही की चर्चा होने लगी. इसके बाद देहरादून पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में देर रात तक निर्धारित समय के बाद तक खुलने वाले क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंटों पर छापा मारा. एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात ने खुद एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों के साथ नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारियों के साथ अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर की गई कार्रवाई की गई.

देहरादून में रात भर चला ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’

दरअसल जब पिछले दिनों दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प में जब एक छात्र की जान चली गई थी तो उसके बाद से देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ लॉन्च किया. यानी पुलिस रात भर सक्रिय रहेगी और शहर में होने वाली किसी भी गैर कानूनी कार्रवाई पर एक्शन लेगी. लेकिन पुलिस के इस अभियान की पोल सोमवार सुबह ही खुल गई. इसके बाद सोमवार रात से फिर इस अभियान को सख्ती से लागू करने का पुलिस ने दावा किया है.

SSP प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार देहरादून पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 आरोपियों गो गिरफ्तार किया है. हालांकि ये आरोपी उस फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जिस पर स्कॉर्पियो सवार लोग फायरिंग कर रहे थे. स्कॉर्पियो सवार चार अराजक तत्व अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं.

Iran War : ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments