Asha Bhosle Funeral : दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।
Crude Oil Prices : शांति वार्ता विफल होते ही अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल
दिग्गज गायिका को राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज सोमवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
प्रसून जोशी बोले- ‘उनके जीवन पर मैं एक स्क्रिप्ट लिख रहा था’
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन और गीतकार प्रसून जोशी कहते हैं, ‘जब भी मैं आशा जी से मिला और उनके जीवन के बारे में सुना, तो मुझे लगा कि उनके बारे में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो लोग नहीं जानते… उन्होंने बहुत ही गंभीर काम किया। संगीत के मामले में, वह किसी भी नई चुनौती से नहीं डरती थीं। उन्होंने संगीत की सभी शैलियों में गाने गाए’। इस दौरान प्रसून जोशी ने बताया कि वे आशा ताई के जीवन पर एक स्क्रिप्ट लिख रहे थे।
आईपीएल में भी दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी गई
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी का IPL मैच शुरू होने से पहले दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने एक मिनट का मौन रखा।
फैंस 11 बजे से कर सकेंगे गायिका के अंतिम दर्शन
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर ‘कासा ग्रांडे’ आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।
सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले के निधन की खबर से इंडस्ट्री गमगीन है। दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए सितारे उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। जावेद अख्तर-शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सलीम मर्चेंट और विशाल ददलानी सहित फिल्म जगत के तमाम सितारे और सिंगर-संगीतकार गायिका को श्रद्धांजलि देने मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि
बीते दिन शाम को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार जनों से मुलाकात की। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।
दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। बीते दिन रविवार को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। प्रख्यात गायिका को शनिवार को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 92 वर्ष की थीं। आज सोमवार को आशा भोसले का अंतिम संस्कार होना है। गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज हस्तियां उनके आवास पर पहुंच रही हैं।
Iran US Peace Talks : मिनाब स्कूल हमले के पीड़ितों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद क्यों गए गालिबाफ?


