Tamil Nadu : तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य भर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया। ये सभी दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आती हैं। मुख्यमंत्री ने इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है।
राज्य सरकार के अनुसार, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) वर्तमान में पूरे तमिलनाडु में शराब की 4,765 दुकानें चलाता है। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे राज्य में एक विशेष सर्वे किया। इस जांच का मकसद उन दुकानों की पहचान करना था जो पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के बहुत करीब चल रही थीं।
सर्वे के दौरान अधिकारियों ने पाया कि 276 शराब की दुकानें पूजा स्थलों के पास स्थित हैं। इसके अलावा 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के पास मिलीं, जबकि 255 दुकानें बस स्टैंडों के करीब पाई गईं। इस तरह कुल 717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य शराब की दुकानों पर सख्त नियंत्रण रखना है। जनता लंबे समय से सार्वजनिक और संवेदनशील जगहों के पास शराब की दुकानों को लेकर चिंता जता रही थी। सरकार के इस फैसले से लोगों की इन शिकायतों का समाधान होगा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अनुशासन बना रहेगा।
Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS


