Monday, October 5, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयBengal Cabinet Expansion : बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के...

Bengal Cabinet Expansion : बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में 35 मंत्री आज लेंगे शपथ

Bengal Cabinet Expansion :  पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया सोमवार को नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सोमवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

IPL 2026 final : Final Match के बाद बड़ा हादसा टला, गुजरात टाइटंस की बस में लगी भयंकर आग; मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आर.एन. रवि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के डेढ़ दशक लंबे शासन का अंत किया था।

क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास करेगी। इससे प्रशासनिक स्तर पर भी सरकार की कार्यक्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कई नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तर बंगाल के कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। माथाभांगा से विधायक निशीथ प्रमाणिक को कैबिनेट स्तर की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है, जबकि कूचबिहार-दक्षिण से विधायक रथींद्र बोस को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा दीपक बर्मन और शंकर घोष जैसे नेताओं के नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में बताए जा रहे हैं।

विभागों के बंटवारे पर भी जल्द फैसला

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पहली बार विधायक बने कई नेताओं को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। संभावित नामों में शंकर घोष, मनोज ओंराओ, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय शामिल बताए जा रहे हैं।

Commercial LPG Cylinder Price : महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, होटल के कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments