Monday, June 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडHaridwar Accident : हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज ने पिकअप को...

Haridwar Accident : हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज ने पिकअप को मारी टक्कर; 3 की मौत

हरिद्वार: Haridwar Accident उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भीषण हादसा हुआ है. हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बीती रात टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Kolkata : गोदाम ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 16 हुई, मृतकों की सूची जारी

हरिद्वार में रोडवेज और पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर

पुलिस के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी. पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था. फ्लाईओवर के मोड़ पर अचानक दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बस से पिकअप वाहन के बीच में टक्कर लगी थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. बस भी ड्राइवर की साइड से क्षतिग्रस्त हो गई.

रोडवेज और पिकअप के टकराते ही दो यात्री फ्लाईओवर से नीचे गिरे: हादसे के वक्त पिकअप में 10 लोग सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया. वहीं क्रेन की मदद से पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को रास्ते हटाकर यातायात सुचारू कराया.

भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिकअप सवार अहान (18 वर्ष) पुत्र शराफत, निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद तथा एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल शराफत (42 वर्ष) और उनकी पत्नी शबाना (35 वर्ष) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया. रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया. अन्य घायलों में अन्नू (18 वर्ष) पुत्र मेहंदी हसन, सोनी लाल (25 वर्ष) पुत्र राम रहीश, निवासी हरदोई तथा शमीम (42 वर्ष) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार चल रहा है.

एक सप्ताह में दो हादसे

श्यामपुर थाना क्षेत्र में नवनिर्मित फ्लाईओवर पर एक ही सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें लोगों को जान तक गंवानी पड़ गई. बीते सप्ताह दुकान बंद करके वापस लौट रहे बुजुर्ग दंपति और उनके पांच साल के पोते की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर अंधेरा होने के कारण ज्यादातर हादसे हो रहे हैं.

Donald Trump India visit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, मार्को रूबियो का एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments