Saturday, July 4, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयEknath Shinde Health : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी...

Eknath Shinde Health : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत

Eknath Shinde Health :  महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यस्त कार्यक्रम, अत्यधिक काम का दबाव और वायरल बुखार की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Shri Amarnath Yatra 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच 4,800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

एकनाथ शिंदे की तबीयत कैसे बिगड़ी?

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा सत्र और हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण शिंदे लगातार व्यस्त थे। इसी दौरान उन्हें कमजोरी और बुखार की शिकायत हुई। इसके बावजूद वह तय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ठाणे पहुंचे, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द करने पड़े। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें शुक्रवार रात ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने शिंदे की सेहत को लेकर क्या कहा?

अत्यधिक तनाव और लगातार काम की वजह से उनकी तबीयत प्रभावित हुई।
वायरल बुखार और कमजोरी की शिकायत भी।
घर पर आराम करने के बजाय अस्पताल में भर्ती होने की सलाह।
फिलहाल उनकी हालत पूरी तरह स्थिर।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा।
डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं।
इलाज का सकारात्मक असर दिख रहा।
स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

अस्पताल में भर्ती होने से कौन सा कार्यक्रम प्रभावित हुआ?

शिंदे के अस्पताल में भर्ती होने का असर ठाणे में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम पर भी पड़ा। धुले की शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता शुभांगी पाटिल का पार्टी प्रवेश समारोह शुक्रवार दोपहर गंगूबाई शिंदे हॉल में होना था। लेकिन शिंदे की तबीयत बिगड़ने के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। बाद में रात करीब दो बजे कल्याण से सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में शुभांगी पाटिल ने ठाणे में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Ram Mandir Donation Scam : पुलिस का बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप पर चोरी को लेकर होती थी बातचीत; मिले सुबूत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments