Friday, July 17, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयMurshidabad train accident : मुर्शिदाबाद में पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल की...

Murshidabad train accident : मुर्शिदाबाद में पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल की वैन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; 5 घायल

कोलकाता। Murshidabad train accident :  बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वाहन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

RE NEET UG 2026 RESULT : NTA ने जारी किया री-नीट यूजी का रिजल्ट, 11.21 लाख ने पास की परीक्षा

यह दुर्घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल अंतर्गत मुर्शिदाबाद के बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रासिंग पर हुई। मृतकों में दो छात्र और एक साइकिल सवार शामिल हैं।

रेल गेट खुला रहने के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक निजी स्कूल का वाहन छात्रों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रेल गेट खुला रहने के कारण वह लेवल क्रासिंग पार करने लगा और सामने से आ रही निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले एक अप लाइन ट्रेन गुजरने तक रेलवे फाटक बंद था। उसके बाद फाटक खोल दिया गया, लेकिन दूसरी लाइन से ट्रेन आने के बावजूद फाटक खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेलवे के गेटमैन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले कर्णसुबर्ण ब्लाक अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

गंभीर रूप से घायल छात्रों को बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत व शोक का माहौल है।

FESTIVAL HARELA 2026 : उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments