Wednesday, July 22, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयNEET Controversy : NEET विवाद पर संसद में चर्चा के लिए तैयार...

NEET Controversy : NEET विवाद पर संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार, पीएम मोदी ने पेपर लीक को बताया ‘घोर पाप’

नई दिल्ली। NEET Controversy :  NEET पेपर लीक के आरोपों और राजधानी में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर संसद के दोनों सदनों में लगातार दूसरे दिन भी बार-बार कामकाज में रुकावट आई। आज संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही फिर से शुरू होने वाली है।

Agniveer Reservation : पूर्व अग्निवीरों को CAPF और असम राइफल्स में मिलेगा 50% आरक्षण, केंद्र सरकार का एलान

एक तरफ विपक्ष ने पेपर लीक और छात्र प्रदर्शनों पर कार्रवाई को लेकर केंद्र पर हमले तेज कर दिए हैं तो वहीं सरकारी सूत्रों ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि केंद्र नीट पेपर लीक के मामले में सक्रिय रहा है।

मामला सामने आने के बाद उठाए गए सुधारात्मक कदम

सूत्रों ने बताया कि जैसे ही पेपर लीक का मामला सामने आया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी ली और कई सुधारात्मक कदम उठाए। सरकारी सूत्रों ने प्रधान के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को राजनीति से प्रेरित भी बताया। मंगलवार शाम को विपक्ष के नेता ने सरकार के सामने पांच मांगें रखीं, जिनमें प्रधान का इस्तीफा सबसे ऊपर था।

पेपर लीक के बाद सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए?

नीट पेपर लीक के बाद उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए सूत्रों ने बताया कि सीबीआई जांच चल रही है और अब तक 13 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने इस बताया घोर पाप

इस विवाद पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी का जिक्र करते हुए सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसे “घोर पाप” (बहुत बड़ा पाप) कहा। दिल्ली के बीचों-बीच नीट में गड़बड़ियों को लेकर हुए जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पेपर लीक करने जैसे गंभीर पाप में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, ताकि कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सके।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी राज्य सरकारों और केंद्र को इस मुद्दे पर मिलकर काम करना चाहिए क्योंकि यह पार्टी की राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित का मामला है। उन्होंने एनडीए सांसदों से यह भी कहा कि उन्हें लोगों के साथ आत्मीयता और स्नेह के साथ जुड़े रहना चाहिए और युवाओं का भरोसा जीतना जरूरी है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गुमराह करना तो आसान है लेकिन सही रास्ता दिखाना मुश्किल। सूत्रों ने यह भी कहा कि सरकार विपक्ष की मांग के अनुसार संसद में नीट विवाद पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।

Punjab Farmers Protest : पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, खनौरी और शंभू बॉर्डर सील; धारा-163 लागू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments