Thursday, July 23, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयCJP Protest : जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, वांगचुक का वजन 11 KG...

CJP Protest : जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, वांगचुक का वजन 11 KG घटा; अबतक कितनी FIR

CJP Protest : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की मुहिम से जुड़े युवा एकजुट होकर भारत की शिक्षा प्रणाली पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। धर्म, जाति, दल और विचारधारा के मुद्दे पीछे हट गए और लगभग पूरा देश सीजेपी की मुहिम से जुड़ता दिख रहा है।

NEET Controversy : NEET विवाद पर संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार, पीएम मोदी ने पेपर लीक को बताया ‘घोर पाप’

25 दिन से अनशन कर रहे लद्दाख के शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर आंदोलन करने वाले युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाते हैं तो वे प्रदर्शनकारियों से अपील करेंगे कि अपने आंदोलन को अभी के लिए टाल दें। सरकार से बात शुरू करें। सोनम वांगचुक के बयान में नरमी सी दिखती है।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा तभी आंदोलन वापस लेंगे। नीट पेपर लीक के बाद जिन छात्रों ने अपनी जिंदगी समाप्त की है उन्हें एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए तभी आंदोलन वापस लेंगे।

सीजेपी और वांगचुक की इस मुहिम को दिल्ली से बाहर भी समर्थन मिलने लगा है। कई राज्यों में प्रदर्शन के अलावा वांगचुक के समर्थन में अमेरिका के न्यूयॉर्क और सेन जोस में भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर दिखे।

वांगचुक, पिछले 25 दिनों से नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। संगठन ने एक बयान में कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग और डब्लिन में भारतीय दूतावास के बाहर भी ऐसे ही प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा अगर किसान आंदोलन एक साल तक चल सकता है तो उनका आंदोलन भी बिना जीत हासिल किए समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हिंसा में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को सजा दी जाए तभी आंदोलन वापस लेंगे।

दूसरी ओर सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर मुकदमे वापस लिए जाते हैं तो आंदोलन खत्म कर बातचीत का रास्ता अपनाया जाएगा। मगर सीजेपी का कहना है धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे। उसके साथ-साथ तीन और मांगों पर फैसला होगा। मांगे मानी जाएंगी तब जाकर आंदोलन वापस लिया जाएगा।

Agniveer Reservation : पूर्व अग्निवीरों को CAPF और असम राइफल्स में मिलेगा 50% आरक्षण, केंद्र सरकार का एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments