Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयFacebook Removed PM Post : फेसबुक पर पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक...

Facebook Removed PM Post : फेसबुक पर पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक करने पर Meta ने माफी मांगी, कहा- गलती से हटा

नई दिल्ली। Facebook Removed PM Post : मेटा ने 28 जुलाई को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो गलती से हटा दिया गया था और अब उसे रीस्टो कर दिया गया है। इससे पहले, मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म फेसबुक ने 28 जुलाई की तड़के कुछ समय के लिए इस वीडियो तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था।

DEHRADUN BRIDGE COLLAPSES : देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

23 जुलाई को जारी किया गया यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे 36-दिवसीय छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच जेन जी के लिए पीएम मोदी का पहला संबोधन था।

इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान किया जाएगा। फेसबुक द्वारा एक्सेस को सीमित किए जाने से पहले ही इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके थे।

तकनीकी खराबी से हटा था वीडियो

शुरुआत में, फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस दिखाई दे रहा था जिसमें बताया गया था कि वीडियो को एक कानूनी अनुरोध के कारण प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से इसके बारे में कोई अन्य विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी। इसके बाद, फेसबुक के इस कदम पर कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए थे।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो पर लगा यह प्रतिबंध किसी भी प्रकार के कानूनी अनुरोध का नतीजा नहीं था। बताया गया कि इसके पीछे की असली वजह प्लेटफॉर्म पर आई एक अस्थायी तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण यह वीडियो कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हो गया था।

सूत्रों के मुताबिक, IT मंत्रालय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को तलब किया है।

Assam flood : असम में बाढ़ से तबाही, 5.24 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments