Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडKanwar Mela 2026 : कांवड़ मेला के लिए प्रशासन हाईअलर्ट पर, 5...

Kanwar Mela 2026 : कांवड़ मेला के लिए प्रशासन हाईअलर्ट पर, 5 करोड़ कांवड़ियों की सुविधा हेतु 1000 सफाई कर्मी; खाद्य जांच अभियान जारी

हरिद्वार: Kanwar Mela 2026 30 जुलाई से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत होने वाली है. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग समेत तमाम विभागों ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है. पांच करोड़ कांवड़ियों के आने के अनुमान को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं.

Bhopal farmers protest : मूंग खरीद की मांग को लेकर भोपाल में डटे हजारों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की

कांवड़ मेले के लिए 300 अस्थाई शौचालय

कांवड़ मेले को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार नगर निगम ने 300 अस्थाई शौचालय और 1000 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है. साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में दो अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई हैं. वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग भी कांवड़ियों की सेहत और स्वास्थ्य के लिए लगातार निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है. पिछले 15 दिनों में चालीस से ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए और न्यायालय में 07 वाद भी तैयार किए गए हैं.

कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान: सामान्य दिनों में हरिद्वार शहर से प्रतिदिन लगभग 250 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह मात्रा कई गुना बढ़ जाती है. इसे देखते हुए नगर निगम ने अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था की है. क्योंकि कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार आते हैं और इतने बड़े आयोजन में सफाई व्यवस्था एक बड़ी चुनौती होती है. चुनौतियों से निपटने के लिए हरिद्वार नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं.

1000 सफाई कर्मचारियों की तैनाती

मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कांवड़ मार्ग, मुख्य पार्किंग और गंगा घाटों नगर निगम की ओर से करीब 300 अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं. करीब 1000 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो दिन रात कूड़ा उठाने का कार्य करेंगे. नगर निगम ने इस बार सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो आधुनिक सफाई मशीनें भी लगाई हैं. ये मशीनें विशेष रूप से हरकी पैड़ी क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के त्वरित निस्तारण में मदद करेंगी. मेले के दौरान 24 घंटे कूड़ा उठाने की व्यवस्था रहेगी और एकत्रित कूड़े को तत्काल कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा.

ओवर रेटिंग पर होगी कार्रवाई

वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी कांवड़ मेले को लेकर कमर कस ली है. कांवड़ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को स्वच्छ और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह सक्रिय रहेगा. विभाग की टीमें लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग, भंडारों, ढाबों, होटलों और छोटी बड़ी दुकानों का निरीक्षण करेंगी. इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित रेट लिस्ट की जांच की जा रही है. कहीं भी ओवररेटिंग या मिलावट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अभी दो दिन पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक डेयरी पर छापेमारी कर करीब 50 किलो मिलवटी पनीर बरामद किया और सैंपल लेकर रुद्रपुर लैब भेजे. साथ ही डेयरी संचालक को लाइसेंस न दिखाने पर नोटिस भी जारी किया गया.

Facebook Removed PM Post : फेसबुक पर पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक करने पर Meta ने माफी मांगी, कहा- गलती से हटा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments