Monday, August 3, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयBankipur by-election : बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोर, 31 साल बाद BJP...

Bankipur by-election : बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोर, 31 साल बाद BJP के गढ़ में लिखा इतिहास

पटना। Bankipur by-election :  बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,827 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 वोट प्राप्त हुए। प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

LPG Cylinder Price Cut : कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में बड़ी कटौती, जानें क्या हैं नए रेट

BJP के गढ़ में PK की बड़ी सेंध

बांकीपुर लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में प्रशांत किशोर की जीत को जन सुराज के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। इस नतीजे ने बांकीपुर के पुराने राजनीतिक समीकरण को भी बदल दिया है।

PK की जीत से बदला सियासी समीकरण

प्रशांत किशोर की जीत के साथ जन सुराज ने बिहार की सियासत में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

बीजेपी के पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्र में जीत ने पार्टी के सामने भी नए राजनीतिक सवाल खड़े किए हैं। वहीं आरजेडी तीसरे स्थान पर रही।

जीत के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा

बांकीपुर के नतीजे ने बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प को लेकर चर्चा तेज कर दी है। प्रशांत किशोर की इस जीत का असर आने वाले चुनावों की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का डंका, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर; कांस्य पदक भी भारत की झोली में

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments