Tuesday, February 3, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयAJIT PAWAR LAST RITES : मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया...

AJIT PAWAR LAST RITES : मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी, थोड़ी देर में अजित पवार को दी जाएगी मुखाग्नि

हैदराबाद: AJIT PAWAR LAST RITES  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया. आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 को बारामती के काटेवाड़ी में सुबह 11 बजे किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे के करीब उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. बता दें, अजित पवार अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे थे. सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने चार्टर प्लेन से उड़ान भरी और 8 बजकर 45 मिनट पर उनका प्लेन क्रैश हो गया. उनके साथ 5 लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई. सभी दिग्गजों ने अजित पवार के आसामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. वहीं, कुछ लोगों ने प्लेन क्रैश हादसे की जांच की भी बात कही हैं. इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस दुख के समय में किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए. डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है.

Bomb Threat : दिल्ली में पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस

अमित शाह, नितिन नबीन समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम स्व. अजित पवार को अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे समेत सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम

विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड से ड्रोन से ली गई तस्वीरें, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जा रहा है.

बेटे पार्थ और जय अंतिम संस्कार प्रक्रिया करते हुए

महाराष्ट्र के डिप्टी CM स्व. अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने बारामती में अपने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए.

विद्या प्रतिष्ठान मैदान लाया गया अजित पवार का पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान लाया गया.

सुनेत्रा पवार को सुप्रिया सुले ने दी सांत्वना

सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को सांत्वना दी .

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी बारामती पहुंचे

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बारामती पहुंचे.

कटेवाड़ी में दिगग्जों का जुटना शुरू

एनसीपी (NCP-SCP) सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और परिवार के दूसरे सदस्य महाराष्ट्र के डिप्टी CM स्वर्गीय अजित पवार के कटेवाड़ी घर पर इकट्ठा हुए.

कटेवाड़ी घर लाया गया अजित पवार का पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले उनके कटेवाड़ी घर लाया गया.

विद्या प्रतिष्ठान से शुरू होगी अंतिम यात्रा

अजित पवार की अंतिम यात्रा विद्या प्रतिष्ठान से करीब सुबह 9 बजे शुरू होगी. शहर से गुजरते हुए यह विद्या प्रतिष्ठान के ग्राउंड पहुंचेगी और अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस मौके पर सभी दिग्गज मौजूद रहेंगे.

विद्या प्रतिष्ठान लाया गया अजित पवार का पार्थिव शरीर

जानकारी के मुताबिक दिवंगत नेता अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके गृह नगर बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर लाया गया है. यहां पर सभी शोक संतप्त परिजन और पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और अजित पवार जिंदाबाद के नारे लगाए गए.

Budget 2026 : ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म बनी सरकार की पहचान’, बोले PM मोदी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments