Saturday, February 28, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयBolivia Plane Crash : बोलिविया में नोटों से भरा विमान हाईवे पर...

Bolivia Plane Crash : बोलिविया में नोटों से भरा विमान हाईवे पर क्रैश, 15 लोगों की मौत

Bolivia Plane Crash : बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एक मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने दी है।

Rinku Singh Father Passed Away : क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचा विमान

यह हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे से फिसलकर पास के शहर एल आल्टो की एक हाईवे पर जा घुसा। वहां चल रही कई गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 15 वाहन इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे विमान में सवार थे या सड़क पर मौजूद गाड़ियों में थे।

बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश

बताया जा रहा है कि यह विमान बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था, जो देश के केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, लेकिन दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हाईवे पर बिखरे नोट और विमान के मलबा

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सड़क पर विमान का मलबा, पूरी तरह तबाह गाड़ियां और बिखरे हुए नोट दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में नकदी एयरपोर्ट के बाहर फैल गई थी, जिसे उठाने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को दंगा-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा।

Delhi Excise Policy Case : कोर्ट के फैसले के बाद रो पड़े केजरीवाल, बोले- मैं भ्रष्ट नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments