Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयKarol Bagh Bus Accident : दिल्ली में अनियंत्रित बस पलटने से दो...

Karol Bagh Bus Accident : दिल्ली में अनियंत्रित बस पलटने से दो यात्रियों की गई जान, कई घायल

Karol Bagh Bus Accident : राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 23 यात्री घायल हुए, दो घायलों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के समय इस बस में 30 यात्री सवार थे।

Iran US Israel War : अब खत्म होगी मिडिल-ईस्ट में जंग? ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। देर रात दमकल विभाग को बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास एक स्लीपर बस पलट गई। होदसे में 23 लोगों घायल हुए, इनमें से दो लोगों की जान चल गई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में सुबह 1.10 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि बस जयपुर से दिल्ली पहुंची थी।

पुलिस के मुताबिक, 23 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 12 को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। 10 घायलों को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम धामपुर जिला बिजनौर (यूपी) के निवासी थे। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

SC-ST Act : ‘धर्म परिवर्तन किया तो…’, SC-ST एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments