Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयNew PMO : आज 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,...

New PMO : आज ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़ें नए दफ्तर की खास बातें

नई दिल्ली। New PMO : प्रधानमंत्री कार्यालय का पता आज शुक्रवार, 13 फरवरी से बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होंगे। यह परिसर दारा शिकोह रोड पर बनाया गया है, जो कि 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है।

Vaishno Devi security breach : मां वैष्णो के भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह के अंदर का Video वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार शाम को इस प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही इस परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी है, जिससे यहां प्रधानमंत्री के लिए केबिनेट मीटिंग लेना भी आसान हो जाएगा। यह सभी भवन पहले अलग-अलग जगह बने हुए थे।

‘सेवा तीर्थ’ बनाने का खर्च?

प्रधानमंत्री कार्यालय को सेवा तीर्थ में शिफ्ट करने का उद्देश्य पीएम के मूवमेंट को आसान बनाना है। इससे आम लोगों को भी ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी। यह परिसर विजय चौक के पास बनाया गया है।

नए प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन मुख्य इमारतें हैं। इस सेवा तीर्थ को बनाने में 1,189 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

सेवा तीर्थ 1, जो कि प्रधानमंत्री का ऑफिस है।

सेवा तीर्थ 2, कैबिनेट सचिवालय

सेवा तीर्थ 3, यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के कार्यालय हैं।

सेवा तीर्थ की खासियत

सेवा तीर्थ पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यहां हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा है। पेपरलेस वर्क कल्चर के लिए डिजिटल आर्काइव्स हैं और तकनीकी सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाए गए हैं।

सेवा तीर्थ में स्मार्ट एक्‍सेस कंट्रोल सिस्‍टम, मॉनिटरिंग नेटवर्क और एडवांस्‍ड एनर्जी रिस्‍पॉन्‍स इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर दिया गया है, जिससे प्रधानमंत्री से मिलना लोगों के लिए आसान बनाया जा सके। इससे अधिकारियों और आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित होगा।

80 सालों से सत्ता का केंद्र

साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आज कैबिनेट की आखिरी और ऐतिहासिक बैठक होगी। यह परिसर 80 सालों से सत्ता का केंद्र रहा है। इस आखिरी बैठक के बाद PMO नए परिसर सेवा तीर्थ में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

साउथ ब्लॉक के प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की पहली बैठक 15 अगस्त, साल 1947 में हुई थी, तब इस बैठक की अध्यक्षता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को इस भवन में आखिरी कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ये भवन 80 सालों से देश के गौरव का प्रतीक बना है।

Tarique Rahman : BNP के तारिक रहमान ने दो महीने में पलट दिया बांग्लादेश का चुनावी खेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments