Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयPakistan Afghanistan conflict : अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा...

Pakistan Afghanistan conflict : अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा लोगों की मौत; 250 घायल

नई दिल्ली। Pakistan Afghanistan conflict : पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Bengal Elections : बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद ECI का एक्शन, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया

स्थानीय मीडिया टोले न्यूज के मुताबिक, काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 250 से ज्यादा घायल हैं।

यह कथित हमला अफगान अधिकारियों के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच उनकी साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए। यह लड़ाई, इन पड़ोसी देशों के बीच सालों से सबसे घातक लड़ाई है, जो अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है।

नशा मुक्ति केंद्र पर हमला

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में काबुल के 9वें पुलिस जिले में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया था, जिसमें भारी जान-माल का नुकसान हुआ था।

तालिबान ने की हमले की निंदा

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लघंन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल के निशाना बनाया है, जिससे वहां इलाज करा रहे नशे के आदी लोगों की मौक हुई है और वे घायल हुए हैं। हम इस अपराध की कड़ी निंदा करते हैं और ऐसे कृत्य को सभी स्वीकृत सिंद्धांतों के खिलाफ और मानवता के खिलाफ अपराध मानते हैं।

SCB Medical College Fire : कटक के सरकारी हॉस्पिटल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत; ओडिशा CM घटनास्थल पर पहुंचे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments