Wednesday, October 29, 2025
Google search engine
Homeराष्ट्रीयPM Mumbai Visit : प्रधानमंत्री मोदी ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को करेंगे...

PM Mumbai Visit : प्रधानमंत्री मोदी ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को करेंगे संबोधित

PM Mumbai Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 29 अक्तूबर 2025 को मुंबई का दौरा करेंगे। यहां शाम लगभग 4:00 बजे, वे नेस्को एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) के प्रमुख कार्यक्रम ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की भी अध्यक्षता करेंगे।

JAGESHWAR DHAM : सीएम धामी का जागेश्वर धाम दौरा, करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण

यह फोरम वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाता है।पीएमओ के मुताबिक यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति शृंखला, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर बातचीत के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा।

प्रधानमंत्री की भागीदारी समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चार रणनीतिक स्तंभों-बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन एवं जहाज निर्माण, निर्बाध आपूर्ति शृंखला और समुद्री कौशल निर्माण-पर आधारित इस दीर्घकालिक दृष्टिकोण का मकसद भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में शुमार करना है।

27 से 31 अक्तूबर तक महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण विषय पर आयोजित, भारत समुद्री सप्ताह 2025, वैश्विक समुद्री केंद्र और नीली अर्थव्यवस्था में अग्रणी के रूप में उभरने के लिए भारत के रणनीतिक रोडमैप को प्रदर्शित करता है। भारत समुद्री सप्ताह 2025 में 85 से अधिक देश भाग ले रहे हैं, जिसमें 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक और 350 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय वक्ता हिस्सा ले रहे हैं।

SIR 2.0 : ECI ने 12 राज्यों में फ्रीज की लिस्ट, आज से SIR 2.0 शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments