Monday, March 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडDehradun-Haridwar Highway Accident : टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग,...

Dehradun-Haridwar Highway Accident : टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, एक महिला की मौत, 15 गंभीर घायल

हरिद्वार: Dehradun-Haridwar Highway Accident  देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भयानक हादसा हुआ है. यहां चार वाहन आपस में टकरा गए. जिसके बाद बस समेत कई वाहनों में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें उठती नजर आई. बताया जा रहा है कि हादसे में पुलिस ने एक महिला की मौत की पुष्टि की है, जबकि 15 लोग गंभीर घायल हो गए. पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा रहा. घटना के बाद फ्लाई ओवर के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. घटना की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है.

Parliament : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, अविश्वास प्रस्ताव समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मोतीचूर फ्लाईओवर पर चार वाहन टकराने से लगी आग

जानकारी मिलते ही ईटीवी भारत की टीम मौके पर पहुंची. यह हादसा हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ है. बताया जा रहा है कि रविवार (8 मार्च) रात को फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई. आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा तफरी मच गई.

उत्तराखंड रोडवेज की बस पूरी तरह से जली

आग के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. दोनों ओर लंबा जाम लग गया. जाम की वजह से रायवाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से मौके पर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं.

हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है. आग बुझाने का प्रयास जारी है. आग लगने से उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस पूरी तरह जल गई है. मौके पर लगभग 15 एम्बुलेंस पहुंची हैं और करीब 9 किलोमीटर का लंबा जाम लगा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.

भीषण हादसे में मौत

बताया जा रहा है कि हादसे में एक ट्रक, एक एसयूवी कार, एक डंपर और एक बस के बीच टक्कर हुई. टक्कर के बाद कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. हादसे में पुलिस ने एक महिला की मौत की पुष्टि की है, जबकि 15 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

भीषण हादसे में मृतक

हादसे में कुसुम पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश (उम्र-30 वर्ष)

हादसे में घायलों का विवरण

कासिफ पुत्र बासिद निवासी कांधला शामली उत्तर प्रदेश (उम्र-23 वर्ष) ( ट्राला चालक )
सुभाष पुत्र रामचरण निवासी नागंल सुक्ती जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश (उम्र -40 वर्ष)
विक्की पुत्र नंदराम निवासी भोगपुर नजीबाबाद (उम्र-28 वर्ष)
आरव पुत्र विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद (उम्र-06 वर्ष)
लवी पुत्री मदन निवासी रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र-19 वर्ष)
नीतू पत्नी मदन निवासी रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र-35 वर्ष)
सोनिया पुत्री सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र-12 वर्ष)
अंशिका पुत्री सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र-06 वर्ष)
दिव्याशु पुत्र सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र-08 वर्ष)
अनमोल पुत्र रवि निवासी मनाली धामपुर बिजनौर (उम्र-25 वर्ष)
सोनाक्षी पुत्री विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र-09 वर्ष)
हर्ष पुत्र रवि निवासी निरंजनपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश (उम्र-07 वर्ष)
वंशिका पुत्री कृपाल निवासी भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र-19 वर्ष)
सिमरन पुत्री सुभाष निवासी भोगपुर नजीबाबाद बिजनौर (उम्र-16 वर्ष)
गुलशन पुत्र जगदीश निवासी-तितीसोता बिजनौर उत्तर प्रदेश (उम्र- 11 वर्ष)

T20 World Cup : भारत ने पहली बार लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतीं, जानें कब-कब जीता टी20 विश्वकप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments