Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
Homeगढ़वालउत्तरकाशीUttarkashi Landslide : यमुनोत्री यात्रा बाधित,लापता लोगों की खोजबीन जारी

Uttarkashi Landslide : यमुनोत्री यात्रा बाधित,लापता लोगों की खोजबीन जारी

Uttarkashi Landslide : यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद आज सुबह से फिर खोज बचाव अभियान शुरू किया गया। नौकैंची के समीप मलबा बोल्डर आने से कई लोग उसमें दब गए थे। सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाल दिए गए थे, वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था।

International Olympic Day : के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। दो लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन जारी है, जिस कारण यमुनोत्री धाम की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। बड़कोट, दुबाटा बैंड, गंगनानी, खराड़ी, पालीगाड़ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका गया है।

सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालु कल से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका है, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

राहत व बचाव दल लगातार खोजबीन और मार्ग खोलने के कार्य में जुटे हैं।

यात्रा मार्ग खुलने तक किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सुरक्षा के लिहाज से ढाई किमी का भंडेली गाड़ यमुनोत्री वैकल्पिक पैदल मार्ग भी काफी जोखिम भरा है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

PANCHAYAT ELECTIONS : हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगाई रोक, जानिये वजह?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments