Uttarakhand Crime Wave : शांत वादियों के लिए जाने जाना वाला उत्तराखंड अब खौफ के साए में है। लगातार हो रही वारदातों से आमजन डर है। पिछले 16 दिनों में ही हत्या की पांच वारदातें सामने आ चुकी हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है।
PM Modi Assam Visit : असम में हाइवे बनेगा रनवे, आज उतरेगा पीएम मोदी का विमान
अधिकतर वारदातों में आपसी रंजिश और जमीनी विवाद हत्या का कारण बने। लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की गश्त और खुफिया तंत्र की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक छात्रा की दरांती एवं पत्थर से वार कर नृशंस हत्या
29 जनवरी को विकासनगर के ढालीपुर में एक छात्रा की दरांती एवं पत्थर से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। 12वीं की छात्रा का चचेरा भाई उसे दवा दिलाने के लिए साथ लेकर था। वापस न लौटने पर जब स्वजन ने तलाश की तो शक्तिनहर के किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला। जबकि चचेरा भाई अभी तक फरार है। मृतका के पिता ने उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा के सिर पर काफी चोटें थीं और मुंह पत्थर से कुचला गया था। हाथ की अंगुलियां भी कटी हुई थीं। मौके से बाइक, घटना में प्रयुक्त दरांती व पत्थर बरामद हुए।
ऋषिकेश में एक व्यक्ति ने महिला की गोली मारकर हत्या
31 जनवरी की रात को ऋषिकेश में एक व्यक्ति ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका यमकेश्वर की रहने वाली तलाकशुदा थी। घटना के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। घटना शिवाजी नगर क्षेत्र की है। 35 वर्षीय प्रीति एम्स ऋषिकेश में अटेंडेंट थी। शनिवार रात करीब 10 बजे वह शिवाजी नगर स्थित किराये के घर में थी।
दूल्हा बाजार में 22 वर्षीय युवती का चापड़ से गला काटकर हत्या
इसके बाद दो फरवरी को मच्छी बाजार स्थित दूल्हा बाजार में सरफिरे ने सरेआम 22 वर्षीय युवती का चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी। युवती ने आरोपित के विरुद्ध खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत भी दी थी कि आकाश कुमार उसे धमकी दे रहा है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस आरोपित का पता नहीं लगा पाई। इसी बीच उसने वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
11 फरवरी को तिब्बती मार्केट में कारोबारी को मारी गोली
11 फरवरी को तिब्बती मार्केट में कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय वह परेड ग्राउंड स्थित टेनिस खेलकर अपनी कार की तरफ आ रहे थे। कारोबारी को गोली मारने के बाद बदमाश बिना नंबर की स्कूटी से फरार हो गए। कुछ देर बाद हमलावरों ने अपना हूलिया भी बदल दिया।
New PMO : आज ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़ें नए दफ्तर की खास बातें


