Friday, October 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकरोड़ो की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

करोड़ो की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

संवाददाता
देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में अधिक लाभ का लालच देकर 1.77 करोड़ रूपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कम धनराशि निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर ठगी की इस घटना को अंजाम दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते दिनो हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ हुई 1,77,53,960 रूपये की ऑनलाइन साइबर ठगी के सम्बन्ध में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज करायी गयी । शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके द्वारा ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटं का विज्ञापन देखा गया। इसके उपरान्त अज्ञात साइबर ठगों द्वारा विभिन्न मोबाइल नम्बरों से लिंक भेजकर सम्पर्क किया गया तथा कम धनराशि निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर वर्ष 2025 में उनसे कुल 1,77,53,960 रूपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों एवं धनराशि के लेन—देन का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि पीड़ित से ठगी गई धनराशि में से लगभग 14 लाख रूपये की धनराशि आरोपी के बैंक खाते में क्रेडिट हुई थी। उक्त बैंक खाते में मात्र 4 माह की अवधि में लगभग 95 लाख रूपये का लेन—देन होना भी प्रकाश में आया। मामले में सबूत मिलने के बाद पुलिस टीम ने बैंक खाते के खाताधारक/आरोपी किशोर पुत्र मदन लाल, निवासी वार्ड नं.—05, ऊंचा मगर बास, थाना लाडनूं, जनपद डीडवाना—कुचामन, राजस्थान, उम्र 41 वर्ष को थाना लाडनूं, जनपद डीडवाना—कुचामन, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments