Thursday, October 22, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकल रविदास जयंती पर यह रहेगा "देहरादून का ट्रैफिक प्लान"

कल रविदास जयंती पर यह रहेगा “देहरादून का ट्रैफिक प्लान”

 

देहरादून ,10 फरवरी 2025 indianrevenue news : रुट डाइवर्ट प्लॉन

दिनांक 11/02/2025 को रविदास जयन्ती पर शोभा यात्रा के दृष्टिगत यातायात रुट प्लान –
समय 14:00 बजे

1- शोभा यात्रा के डी०एल० रोड से प्रारंभ होने तक सभी जगह पर यातायात सामान्य रहेगा।

2- शोभा यात्रा के डी०एल० रोड से बैनी बाजार पहुँचने पर बहल चौक से सर्वे चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं आयेगा। सर्वे चौक से बैनी बाजार की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा।

3- शोभा यात्रा के सर्वे चौक पर पहुँचने पर रायपुर रोड से आने वाले ट्रैफिक को क्रॉस रोड की ओर भेजा जायेगा।

4- शोभा यात्रा के रोजगार तिराहा पहुँचने पर कनक चौक व सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा।

5- शोभा यात्रा के लैंसडाउन चौक पहुँचने पर बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई ट्रैफिक नही जायेगा।

6- शोभा यात्रा के दर्शनलाल चौक पहुँचने पर बुद्धा चौक और तहसील चौक से दर्शनलाल चौक की ओर कोई ट्रैफिक नही जायेगा।

7- शोभा यात्रा के घण्टाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक और ओरियण्ट चौक से घण्टाघर की तरफ कोई ट्रैफिक नही जायेगा।

8- शोभा यात्रा के पल्टन बाजार में प्रवेश करने पर सभी जगह से ट्रैफिक को सामान्य कर दिया जायेगा।

9- शोभा यात्रा के राजा रोड पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चन्दन नगर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

10- शोभा यात्रा तहसील चौक पहुँचने पर द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को आई०जी० कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

11- शोभा यात्रा के दर्शन लाल चौक पहुँचने पर तहसील चौक और बुद्धा चौक से दर्शन लाल चौक की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा।

12- शोभा यात्रा के लैंसडाउन चौक पहुँचने पर दर्शनलाल चौक व बुद्धा चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

13- शोभा यात्रा के कनक चौक पहुँचने पर ओरियण्ट चौक और लैंसडाउन चौक से कनक चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

14- शोभा यात्रा के सर्वे चौक पहुँचने पर कनक चौक, क्रॉस रोड और बहल चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा।

15- शोभा यात्रा के करनपुर बाजार में पहुँचने पर सर्वे चौक से करनपुर बाजार की ओर कोई ट्रैफिक नही जायेगा और सभी डायवर्ट प्वांइटो से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments