Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला-दूधली सड़क चौड़ीकरण को लेकर विधानसभा घेराव करेंगे ग्रामीण

डोईवाला-दूधली सड़क चौड़ीकरण को लेकर विधानसभा घेराव करेंगे ग्रामीण

देहरादून,19 फरवरी 2025 indianrevenue news : डोईवाला दूधली मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही है।

जिसके बाद ग्रामीणों ने विधानसभा सत्र के दौरान घेराव करने की घोषणा की है।

दूधली के ग्रामवासियों ने आज एक बैठक की,

जिसमें डोईवाला दूधली मार्ग के चौड़ीकरण के विषय पर गहन चर्चा की गई।

प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 18 फरवरी 2025 को दूधली में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर एक धरना प्रदर्शन किया गया था।

इस दौरान अधिशासी अभियंता ऋषिकेश के साथ वार्ता की गई थी।

इसके बाद शाम को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ वार्ता की गई।

यह वार्ता असंतोषजनक रही।

जिसके चलते सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है

कि 21 फरवरी 2025 को सभी किसान, मजदूर, महिलाएं आदि ट्रैक्टरों के माध्यम से विधानसभा देहरादून का घेराव करेंगे।

इस पत्र पर रफल सिंह -पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, जितेंद्र कुमार -पूर्व प्रधानाचार्य ,दुर्गा बहादुर थापा (भूतपूर्व सैनिक), शेखर ज्याला ,सौरभ सिंह, गौरव सिंह, सुनील दत्त, पूर्व प्रधान दूधली,उमेद बोहरा- पूर्व प्रधान ,माधव सिंह, वीरेंद्र सिंह थापा, राजन थापा, नितिन थापा के हस्ताक्षर हैं।

गौरतलब है कि डोईवाला दूधली मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर उत्तराखंड के अलग-अलग तीन मुख्यमंत्री पूर्व में घोषणा कर चुके हैं।

इसके बावजूद भी शासन स्तर पर हीला-हवाली के चलते इस मार्ग का चौड़ीकरण आज तक नहीं हो पाया है।

इस कारण वर्ष क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाओं में स्थानीय जनता को मौत का शिकार बनना पड़ रहा है।

जिस कारण ग्रामीणों को आखिरकार सड़क पर उतरकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments