Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंड"सर्व समावेशी" और "श्रेष्ठ उत्तराखंड" निर्माण को समर्पित है बजट : सुबोध...

“सर्व समावेशी” और “श्रेष्ठ उत्तराखंड” निर्माण को समर्पित है बजट : सुबोध उनियाल

देहरादून,21 फरवरी 2025 indianrevenue news : उत्तराखंड सरकार ने अपना बजट पेश किया है , जिसे वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने “सर्व समावेशी” बताते हुए राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव रखने और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का रोडमैप है।

श्री उनियाल ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करने में मील का पत्थर साबित होगा।

बजट में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए प्रावधान किए गए हैं,

जिनमें प्रमुख हैं:

• सड़क एवं पुल: 37 नए पुलों और लगभग 4000 किमी सड़कों के निर्माण, रखरखाव और सुरक्षा के लिए बजट आवंटित किया गया है।

• जल जीवन मिशन एवं नगरीय जल व्यवस्था: लगभग 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

• जमरानी, सोंग एवं लखवाड परियोजनाएं: लगभग 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है।

• स्टार्टअप्स, ग्रामीण रोजगार, जलवायु परिवर्तन, महिला कल्याण योजनाएं: लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, अवस्थापना निर्माण के अंतर्गत पूंजीगत परिव्यय में ₹14763.13 करोड़, जलवायु परिवर्तन शमन हेतु ₹60 करोड़, खेल महाकुंभ के आयोजन हेतु ₹15 करोड़, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना हेतु ₹10 करोड़, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु ₹60 करोड़ और मेगा प्रोजेक्ट के लिए ₹600 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है।

श्री उनियाल ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments