Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडनर्सिंग महासंघ ने स्वास्थ्य मंत्री का किया धन्यवाद,फर्जी स्थाई निवास से भर्ती...

नर्सिंग महासंघ ने स्वास्थ्य मंत्री का किया धन्यवाद,फर्जी स्थाई निवास से भर्ती होने वालों की करी शिकायत

देहरादून,25 फरवरी 2025 indianrevenue news : संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से उनके शासकीय आवास पर मिला.

स्वास्थ्य मंत्री का आभार:

संगठन के पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के प्रयासों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं.

14 वर्षों बाद अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सामान्य नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती उन्हीं के कार्यकाल में हुई है,

जिसके फलस्वरूप कई संविदा, उपनल, आउटसोर्स और प्राइवेट नर्सिंग अधिकारियों को स्थाई व राजकीय रोजगार मिला है.

इसके लिए सभी नर्सिंग अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया.

फर्जी स्थाई निवास की शिकायत:

संगठन की वर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी मंमगाई ने बताया कि

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से फर्जी स्थाई निवास बनाकर चयन हुए कुछ बाहरी लोगों की शिकायत भी की है.

मीडिया प्रभारी का बयान:

संगठन के मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह कृषाली ने बताया कि पिछली भर्ती में फिरोज खान, आशीष भारद्वाज, मोहम्मद शादाब ने फर्जी स्थाई निवास बनाए थे,
जिन पर कार्रवाई हो रही है.

कुछ अन्य लोगों पर भी ऐसी शिकायतें हैं, जिनकी जांच चल रही है.

राजस्थान के अभ्यर्थियों पर भी शिकायत:

राजस्थान मूल के मनीष कुमार सैनी, मान सिंह बड़ेरिया, जितेंद्र सिंह घुरैया द्वारा गलत तथ्यों पर फर्जी तरीके से नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाने की शिकायत भी की गई है.

इन पर पिछली बार जांच के लिए रोक लगाई गई थी,

किंतु वे दूसरी भर्ती में भी चयनित हो गए हैं.

जांच की मांग:

संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री से निवेदन किया है कि फर्जी लोगों का नियुक्ति पत्र रोकते हुए समस्त दस्तावेजों की गहनता से जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए.

मंत्री का आश्वासन:

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश हित में निर्णय लेते हुए ऐसे सभी फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने का आश्वासन दिया है.

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल:

प्रतिनिधिमंडल में प्रभा नेगी, मोनिका रावत, शीतल नेगी, प्रियंका सेमवाल, शैलेश राणा, अंकित भट्ट, विकास पुंडीर, प्रमोद चमोली आदि उपस्थित रहे.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments