Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडीएम देहरादून ने अनुपस्थित रहने पर सहायक श्रम आयुक्त का पुनः रोका...

डीएम देहरादून ने अनुपस्थित रहने पर सहायक श्रम आयुक्त का पुनः रोका 1 दिन का वेतन

देहरादून,3 मार्च 2025 indianrevenue news : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया गया.

जनता दर्शन कार्यक्रम में 128 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश भूमि विवादों से संबंधित थीं.

इसके अतिरिक्त, आपसी विवाद, श्रम विभाग, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, पीएमजीआईसी, खनन आदि विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं.

अनुपस्थित रहने पर सहायक श्रम आयुक्त का दूसरी बार वेतन कटा

श्रम विभाग से संबंधित 3 शिकायतें प्राप्त हुईं.

सहायक श्रम आयुक्त के बिना अनुमति अनुपस्थित रहने से सुनवाई बाधित होने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन फिर से काट दिया.

इससे पहले भी सहायक श्रम आयुक्त के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए थे.

जिलाधिकारी ने शिकायतों को 7 मार्च तक निस्तारित करने के निर्देश दिए.

ऋषिकेश निवासी एक महिला ने अपने पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए भटकने की शिकायत की

उनके पति की मृत्यु जनवरी 2024 में हो गई थी और उनका श्रम कार्ड पंजीकृत है, लेकिन आर्थिक सहायता का फॉर्म जमा नहीं किया जा रहा है

एक अन्य मामले में, एक भवन स्वामी द्वारा मजदूरी न देने का मामला सामने आया.

जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को 7 मार्च तक इन मामलों को निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और समस्या का समाधान न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी.

अन्य महत्वपूर्ण शिकायतें और कार्रवाई

हरिपुर निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने भूमाफियाओं द्वारा उनके घर के रास्ते और नाली पर अतिक्रमण करने की शिकायत की,

जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए.

एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की,

जिस पर जिलाधिकारी ने एसएचओ पटेलनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला को सारथी वाहन से पटेलनगर थाने तक छुड़वाया.

डालनवाला निवासी एक विधवा महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके किराएदार ने उनके बेटे को मारने की धमकी दी है,

जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए और एसपी ने 2 दिन के भीतर निष्कासन की कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विकासनगर के अंतर्गत एक विधवा महिला के रास्ते संबंधी विवाद को जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर के माध्यम से मौके पर ही सुलझाया.

जनता दर्शन में डीएल रोड निवासी दो भाई-बहनों ने अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद पिता द्वारा पुत्री के नाम पर लिए गए लोन को माफ करने का अनुरोध किया,

जिस पर जिलाधिकारी ने सीएसआर फंड से राहत दिलाई और बालक की फीस माफी के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालय से समन्वय के निर्देश दिए.

दूरस्थ क्षेत्रों चकराता, कांशी-बरोधा, खबोई-कोटा-तपलाड में रोडवेज बस सेवा शुरू करने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए.

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा, एसपी यातायात मुकेश ठाकुर, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments