Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून के राष्ट्रपति आशियाना परिसर में बनेगा "विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क"

देहरादून के राष्ट्रपति आशियाना परिसर में बनेगा “विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क”

देहरादून ,6 मार्च 2025 indianrevenue news : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President of India,Draupadi Murmu 20 जून 2025 को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी.

राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरूवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी साझा की गई.

इस पार्क की डी.पी.आर. तैयार की जा रही है।

पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद राष्ट्रपति द्वारा 2026 में यह पार्क उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया जाएगा

The park will have world class facilities

अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता के लिए खोला जाने वाला यह पार्क एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में काम करेगा,

जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएँ, नवीन डिज़ाइन, टिकाऊ विशेषताएँ होंगी.

और यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा.

यह पहल उत्तराखंड के लोगों के साथ नागरिकों के जुड़ाव को बढ़ाने के माननीय राष्ट्रपति के दृष्टिकोण के अनुरूप है.

उन्होंने कहा कि ये पहल भागीदारीपूर्ण शासन और समुदाय-संचालित विकास के प्रति माननीय राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

Suggestions sought from the public

डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि पार्क का विकास वास्तव में देहरादून के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हो

इसके लिये जनता को पार्क के विकास में शामिल किए जाने वाले आकर्षणों और सुविधाओं पर अपने इनपुट साझा करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है.

इसमें सभी प्रबुद्धजनों के भी सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं.

आधिकारिक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म नागरिकों को सुझाव और विचार प्रदान करने की अनुमति देगा जो अंतिम डिजाइन को आकार देने में सहायक होंगे.

फॉर्म को इस लिंक https://rb.nic.in/ashiana पर 6 अप्रैल तक भरा जा सकता है.

इसके अतिरिक्त, क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पेज तक पहुंचा जा सकेगा.

2025 में जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना

President’s residence will open to the public in 2025

बैठक में अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा देहरादून में 21 एकड़ के राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति आशियाना की प्रगति की भी समीक्षा की,

जिसे इस साल 20 जून, 2025 को राष्ट्रपति द्वारा जनता के लिए खोला जाएगा भवन के अलावा, परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर अन्य काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments