Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून में गैर-पंजीकृत 14 मदरसों पर कार्रवाई

देहरादून में गैर-पंजीकृत 14 मदरसों पर कार्रवाई

देहरादून,8 मार्च 2025 indianrevenue news : उत्तराखंड के देहरादून जिले में मदरसा बोर्ड ने गैर पंजीकृत मदरसों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है.

जिसके तहत इन मदरसों को पंजीकृत न हो ने के चलते बंद कर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मदरसा बोर्ड ने देहरादून जिले के 14 गैर-पंजीकृत मदरसों को बंद कर दिया है.

इस कार्रवाई से लगभग 150 विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं,

जिनमें अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शामिल हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

जिसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया.

यह कार्रवाई अवैध मदरसों के खिलाफ इसी अभियान का हिस्सा है.

पिछले महीने अधिकारियों ने राज्य भर में 200 से अधिक गैर-पंजीकृत मदरसों की पहचान की थी,

जिनमें सबसे अधिक ऊधम सिंह नगर, देहरादून और नैनीताल में स्थित थे.

मुस्लिम संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है और देहरादून में प्रदर्शन आयोजित किए हैं.

मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरेशी का कहना है कि कार्रवाई के दौरान उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि गैर-पंजीकृत मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई का विरोध नहीं है, लेकिन प्रभावित बच्चों के भविष्य पर विचार किया जाना चाहिए था.

प्रभावित अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य पर चिंता व्यक्त की है.

देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अधिकारियों ने सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया है.

उन्होंने बताया कि असंतुष्ट व्यक्ति अपीलीय निकायों में अपील कर सकते हैं क्योंकि यह स्थायी कार्रवाई नहीं है.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments