Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडहोली धमाका: डोईवाला बनेगा "Mini Bangkok", नंदू प्रधान का बड़ा ऐलान!

होली धमाका: डोईवाला बनेगा “Mini Bangkok”, नंदू प्रधान का बड़ा ऐलान!

(डिस्क्लेमर: यह खबर मात्र हास्य के लिए है, कृपया इसे गंभीरता से न लें! होली है भई, बुरा न मानो! )

डोईवाला,UK TEZ होली स्पेशल रिपोर्टर( Rajneesh Pratap Singh Tez): डोईवाला के मशहूर “नंदू सबका बंधु”,

यानि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी (नंदू प्रधान) ने इस होली पर ऐसा रंग जमा दिया कि पूरा डोईवाला झूम उठा!

UK TEZ HOLI SPECIAL

डोईवाला बनेगा “Mini Bangkok”!

होली के हुड़दंग के बीच जब नंदू प्रधान ने माइक पकड़ा तो जनता को लगा कि अब रंग-बिरंगी घोषणाओं की बौछार होगी…

और ऐसा ही हुआ! उन्होंने घोषणा कर दी कि –

“डोईवाला को अब बैंकॉक के तर्ज पर विकसित किया जाएगा!”

यह सुनते ही जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।

कोई बांसुरी बजाने लगा, तो कोई रंग उड़ाने!

UK TEZ HOLI SPECIAL

सौंग नदी के किनारे बनेंगे समंदर जैसे Beach!

नंदू प्रधान ने होली के मौके पर ऐलान किया कि –

“हर साल हजारों लोग बैंकॉक घूमने जाते हैं,

जिससे डोईवाला की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होता है!

अब किसी को बैंकॉक जाने की जरूरत नहीं होगी,

क्योंकि बैंकॉक की सारी सुविधाएं डोईवाला में ही मिलेंगी!”

UK TEZ HOLI SPECIAL

उन्होंने बताया कि सौंग नदी के किनारे समुद्र तट (बीच) तैयार किए जाएंगे,

जिन पर लोग धूप सेंक सकेंगे,

नारियल पानी पी सकेंगे

और ‘थाई मसाज’ का भी इंतज़ाम होगा!

UK TEZ HOLI SPECIAL

“ऋषि वात्स्यायन की धरती पर हर किसी को आनंद का अधिकार!”

नंदू प्रधान ने ऐतिहासिक तर्क देते हुए कहा –

“भारत संतों की भूमि है, और इसी धरती पर हर व्यक्ति को आनंद मनाने का अधिकार है!”

उन्होंने आगे कहा कि डोईवाला में रंगीन रोशनी वाले होटल, स्पा, और डिस्कोथेक भी खोले जाएंगे

ताकि लोगों को विदेश जाकर अपना पैसा बर्बाद न करना पड़े!

UK TEZ HOLI SPECIAL

“Nandu सबका Bandhu, अब Bangkok भी लाएंगे!”

जैसे ही नंदू प्रधान ने यह घोषणा की, जनता ने नारे लगाने शुरू कर दिए –

“नंदू सबका बंधु – अब बैंकॉक भी लाएंगे!”

इस मौके पर कुछ बैंकॉक प्रेमियों ने खुशी से गुलाल उड़ाया,

तो कुछ ठेले वालों ने पूछा –
“साहब! नारियल पानी कहां मिलेगा?”

UK TEZ HOLI SPECIAL

पुलिस प्रशासन अलर्ट!

डोईवाला पुलिस इस घोषणा से सतर्क हो गई है।

एक पुलिसकर्मी (D Chaudhary) ने नाम न बताने की शर्त पर कहा –

“नंदू प्रधान जी के प्लान को देखते हुए हमें भी थाईलैंड टूर पर भेज दिया जाए

ताकि बैंकॉक जैसा माहौल ठीक से समझ सकें!”

UK TEZ HOLI SPECIAL

अगली बैठक में क्या होगा?

सूत्रों के मुताबिक, अगली नगर पालिका बोर्ड बैठक में “डोईवाला में वाटर स्पोर्ट्स” और “थाई फूड स्ट्रीट” खोलने का प्रस्ताव भी आ सकता है!

(डिस्क्लेमर: यह खबर मात्र हास्य के लिए है, कृपया इसे गंभीरता से न लें! होली है भई, बुरा न मानो! )

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments