Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडॉ. के.एस. भंडारी बने कोतवाल,डोईवाला में मचा हड़कंप !

डॉ. के.एस. भंडारी बने कोतवाल,डोईवाला में मचा हड़कंप !

(डिस्क्लेमर: यह खबर मात्र हास्य के लिए है, किसी भी असली व्यक्ति या संस्था का इससे कोई लेना-देना नहीं है! होली है भई, बुरा न मानो! )

डोईवाला, होली स्पेशल रिपोर्टर (रजनीश प्रताप सिंह तेज) : सरकारी अस्पताल डोईवाला में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एस. भंडारी का तबादला, और वो भी कोतवाल के पद पर !

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

UK TEZ HOLI SPECIAL

‘हड्डियां तोड़ते’ आएंगे नजर

हड्डियां जोड़ने वाले डॉक्टर साहब अब अपराधियों की ‘हड्डियां तोड़ते’ नजर आएंगे।

ये खबर डोईवाला में जंगल की आग की तरह फैल गई है,

और लोगों के बीच हंसी के ठहाके गूंज रहे हैं।

UK TEZ HOLI SPECIAL

डॉ भंडारी की योग्यता

हुआ यूं कि डोईवाला कोतवाली में अचानक कोतवाल का पद खाली हो गया।

पुलिस विभाग ने आनन-फानन में एक ऐसे व्यक्ति की तलाश शुरू की जो कानून व्यवस्था के साथ-साथ लोगों के दिलों को भी जोड़ सके।

और उनकी ये तलाश जाकर रुकी डॉ. के.एस. भंडारी पर।

UK TEZ HOLI SPECIAL

हालांकि, डॉ. भंडारी का पुलिस विभाग से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है,

लेकिन उनकी लोकप्रियता और समाज सेवा में सक्रियता को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ भंडारी का फरमान

अब आप सोच रहे होंगे कि हड्डी के डॉक्टर और पुलिस की नौकरी का क्या मेल ?

लेकिन जनाब, यहीं तो है असली ट्विस्ट!

UK TEZ HOLI SPECIAL

डॉ. भंडारी ने कोतवाल बनते ही डोईवाला में एक नया फरमान जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि अब अपराधियों को लाठियों से नहीं,

बल्कि ‘ऑपरेशन’ से सुधारा जाएगा!

जी हां, डॉक्टर साहब का कहना है कि जो अपराधी बार-बार अपराध करते हैं,

उनके दिमाग का ‘ऑपरेशन’ किया जाएगा,

जिससे उनकी ‘बुरी नीयत’ को ठीक किया जा सके।

UK TEZ HOLI SPECIAL

इतना ही नहीं, डॉ. भंडारी ने कोतवाली में एक ‘हेल्पलाइन’ भी शुरू की है,

जिस पर लोग अपनी ‘हड्डी टूटने’ की शिकायत के साथ-साथ अपराधियों की भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

डॉक्टर साहब का कहना है कि वो दोनों तरह की ‘समस्याओं’ का समाधान करेंगे।

UK TEZ HOLI SPECIAL

चोरों का इलाज भी मुफ्त!

थाने में जब एक जेबकतरा पकड़कर लाया गया, तो भंडारी साहब ने डांटने के बजाय “हड्डी जोड़ने का नुस्खा” देना शुरू कर दिया –

“देख भाई, चोरी छोड़ दे, हड्डी टूट गई तो मेरे पास ही आना पड़ेगा! सीमेंटेड प्लास्टर में ही Holi मनानी पड़ेगी!” UK TEZ HOLI SPECIAL

लाठीचार्ज नहीं, प्लास्टर चार्ज!

डोईवाला के पूरे पुलिस थाने को अस्पताल में बदल दिया गया  – टेबल पर हड्डी जोड़ने के उपकरण, पूछताछ रूम में फिजियोथेरेपी, और लॉकअप में फ्री बोन-डेंसिटी टेस्ट हो रहा था! UK TEZ HOLI SPECIAL

(डिस्क्लेमर: यह खबर मात्र हास्य के लिए है, किसी भी असली व्यक्ति या संस्था का इससे कोई लेना-देना नहीं है! होली है भई, बुरा न मानो! )

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments