Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडयूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी हुये गिरफ्तार

यूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी हुये गिरफ्तार

देहरादून,27 मार्च 2025 indianrevenue news : टिहरी गढ़वाल के कण्डाल गांव निवासी प्रकाश जोशी इस मामले के शिकायतकर्ता हैं वह वर्तमान में देहरादून के सालावाला क्षेत्र में निवास करते हैं,

प्रकाश जोशी ने थाना राजपुर में एक विस्तृत प्रार्थना पत्र दाखिल किया।

उन्होंने अपनी शिकायत में महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में लाए।

अनैतिक हमला और जबरदस्ती

दिनांक 20 मार्च 2025 को पिरामिड कैफे लॉज (राजपुर रोड, देहरादून) में लगभग 40-50 लोग पहुंचे, जो खुद को यू0के0डी0 के कार्यकर्ता बताते थे।

इन लोगों ने रेस्टोरेंट के अंदर शोरगुल मचाया,

कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और जबरदस्ती एक लाख सात हजार रुपये की वसूली की।

आरोपियों ने प्रतिष्ठान की छवि खराब करने की धमकी दी और रेस्टोरेंट पर ताला लगाने की चेतावनी दी।

उन्होंने शिकायतकर्ता और उनके कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस कार्यवाही

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चौकी प्रभारी जाखन उ0नि0 अर्जुन गुसांई ने मामले की गहन जांच की।

25 मार्च 2025 को अपराधियों ने पुनः शिकायतकर्ता को फोन करके धमकाया और पैसों की मांग की।

अभियोग पंजीकरण

पुलिस ने मु0अ0सं0: 51/25 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया, जिसमें धारा 196, 308(5), 333, 351(5), 352 भारतीय न्याय संहिता शामिल हैं।

गिरफ्तारी और न्यायिक कार्यवाही

सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया – आशीष नेगी उर्फ उक्रांत और आशुतोष नेगी।

अभियुक्तों का परिचय

आशीष नेगी, 30 वर्षीय, चमोली के कर्णप्रयाग का निवासी, और आशुतोष नेगी, 51 वर्षीय, पौड़ी का एक हिस्ट्रीशीटर, दोनों को कृष्ण विहार किद्दूवाला से गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा।

अतिरिक्त जानकारी

पूर्व अपराध

आशुतोष नेगी के विरुद्ध उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कई अभियोग पहले से ही दर्ज हैं। इसके अलावा, रायपुर क्षेत्र में भी उनके खिलाफ समान प्रकार के अपराध के मामले चल रहे हैं।

जांच की प्रगति

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- आशीष नेगी उर्फ उक्रांद पुत्र श्री जयकृत सिंह नेगी निवासी ग्राम व पोस्ट कनोट तहसील एवं ब्लॉक कर्णप्रयाग, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली, उम्र 30 वर्ष,

हाल पता दुल्हनिया नदी पुल के पास कृष्ण विहार, किद्दूवाला, थाना रायपुर

2- आशुतोष नेगी पुत्र स्व० ज्ञान सिंह नेगी निवासी विद्या सदन निकट सर्किट हाउस पौड़ी, थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 51 वर्ष,

हाल पता दुल्हनिया नदी पुल के पास कृष्ण विहार, किद्दूवाला, थाना रायपुर, जनपद देहरादून

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त आशुतोष नेगी ( जनपद पौड़ी से हिस्ट्रीशीटर)

1- मु०अ०सं०- 363/01, धारा 323/504/506 भादवी, थाना पौड़ी
2- मु०अ०सं०- 374/17, धारा 384 भादवी, थाना कोटद्वार
3- मु०अ०सं०- 07/18, धारा 341 भादवी, थाना लैंसडौन
4- मु०अ०सं०- 33/18, धारा 353/469 भादवी, थाना पौड़ी
5- मु०अ०सं०- 249/22, धारा 469/505 भादवी, थाना प्रेमनगर
6- मु०अ०सं०- 04/24, धारा 354 भादवी व 7/8/23 पॉक्सो एक्ट, थाना कर्णप्रयाग
7- मु०अ०सं०- 01/24, धारा 504/506 भादवी व 3(1) (घ)(य) (ग) SC/ST एक्ट थाना पौड़ी
8- मु०अ०सं०- 08/24, धारा 332/353 भादवी, थाना पौड़ी
9- मु०अ०सं०- 10/24, धारा 153(ए) भादवी, थाना पौड़ी
10- मु0अ0सं0: 51/25 धारा: 196/308(5)/333/351(5)/ 352 भा0न्या0सं0 थाना राजपुर, देहरादून
11- मु0अ0सं0- 100/25 धारा: 196/308(5)/351 (2)/352 भा0न्या0सं0 थाना रायपुर, देहरादून

अभियुक्त आशीष नेगी

1- मु0अ0सं0: 51/25 धारा: 196/308(5)/333/351 (5)/ 352 भा0न्या0सं0, थाना राजपुर, देहरादून
2- मु0अ0सं0: 100/25 धारा: 196/308(5)/351 (2)/ 352 भा0न्या0सं0, थाना रायपुर, देहरादून

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments