Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविकासनगर में अवैध खनन पर विधायक का फूटा गुस्सा, चौकी इंचार्ज समेत...

विकासनगर में अवैध खनन पर विधायक का फूटा गुस्सा, चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देहरादून,27 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : विकास नगर में अवैध खनन के बढ़ते मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए, स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान की नाराजगी के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कदम उठाया है.

लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.

विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने क्षेत्र के नंबर एक पुल के पास ओवरलोडेड खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका.

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद लगभग 40 मिनट तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा.

इससे नाराज विधायक ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई.

वायरल वीडियो में, विधायक चौहान पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

और पूरे थाने के स्टाफ को लाइन हाजिर करने की बात कही.

इस घटना के बाद, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास नगर क्षेत्र के चौकी बाजार में नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने पर भी समय से मौके पर न पहुंचने वाले सब इंस्पेक्टर वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार, हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल नव बहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

इस घटना के दौरान, कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे,

लेकिन विधायक मुन्ना सिंह चौहान के सख्त रुख को देखकर वे वापस लौट गए.

इस घटना ने क्षेत्र में अवैध खनन और पुलिस की लापरवाही के मुद्दे को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments