Thursday, October 22, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडलच्छीवाला टोल प्लाजा के नजदीक पेड़ गिरने से स्कूटी टकराई, दो स्थानीय...

लच्छीवाला टोल प्लाजा के नजदीक पेड़ गिरने से स्कूटी टकराई, दो स्थानीय युवक घायल

देहरादून,27 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास तेज आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया,

जिससे टकराने से एक स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए.

घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आज देर शाम डोईवाला क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक तेज हवाएं और आंधी चली,

जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा.

विद्युत विभाग को भी कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी.

मिली जानकारी के अनुसार, लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ तेज आंधी के चलते गिर गया.

तत्काल नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाया.

इसी दौरान, देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही एक स्कूटी हल्की धुंध और तेज हवाओं के कारण सड़क पर गिरे पेड़ को नहीं देख पाई.

और उससे टकरा गई.

स्कूटी पर सवार जॉली ग्रांट, डोईवाला के सचिन (35 वर्ष) और राहुल (34 वर्ष) घायल हो गए

नेशनल हाईवे एंबुलेंस के एईएमटी सचिन और पायलट हरपाल ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,

जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.

जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के हाथों और पैरों में चोटें और फ्रैक्चर हैं

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,

जहां से उन्हें जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज जारी है

इसके अतिरिक्त, तेज आंधी के कारण राजकीय महाविद्यालय डोईवाला के पास भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया था,

जिसे बाद में स्थानीय लोगों ने हटा दिया

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments