Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसाइबर कमाण्डो परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड देश भर में तीसरे स्थान पर

साइबर कमाण्डो परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड देश भर में तीसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशो के क्रम में साइबर अपराध की रोकथाम एवं बचाव हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण कराये जाने तथा ठगी करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु राज्य पुलिस दिशा निर्देश दिये गये है |

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन मैं पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरने द्वारा साइबर पुलिस का नेतृत्व किया जाता है |

इस प्रक्रिया में नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र I4C) द्वारा ‘साइबर कमांडो की विशेष शाखा’ की स्थापना के लिए परामर्श जारी किया गया है जिसके तहत भारत वर्ष के सभी राज्यों में NFSU दिल्ली द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में साइबर कमाण्डो की परीक्षा आयोजित की गयी।

साइबर कमाण्डो की उक्त परीक्षा में सम्पूर्ण भारत वर्ष के समस्त राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में सेवारत लगभग 3200 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड में पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा, आई4सी गृह मंत्रालय और एनएफएसयू टीम के पर्यवेक्षण में परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा में उत्तराखण्ड पुलिस के कुल 242 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था जिनमें से एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड के 07 कर्मियों सहित कुल 72 कर्मियों का चयन हुआ है।

उक्त चयनित कर्मियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) आदि में गहन व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु विभागीय अनुमति के उपरांत बारी-बारी से भेजा जायेगा। प्रशिक्षित साइबर कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे और उनसे डिजिटल फोरेंसिक, घटना प्रतिक्रिया और सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करने में प्रशिक्षण के दौरान विकसित विशेषज्ञता के अनुसार भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।

विभिन्न राज्यों से साइबर कमाण्डो हेतु चयनित सबसे अधिक कर्मियों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य तृतीय स्थान पर रहा।

प्रथम स्थान पर तेलंगाना-172,
केरल-73 व उत्तराखण्ड राज्य से 72 कर्मियों का चयन हुआ है। उत्तराखण्ड राज्य से साइबर कमाण्डो हेतु चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मी-
1. कॉन्स0 हरेन्द्र भण्डारी, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून- ऑल इण्डिया रैंक-2
2. कॉन्स0 कादर खान, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड देहरादून- ऑल इण्डिया रैंक-6
3. अपर उ0नि0 संचार चन्द्रमोहन, साइबर सैल अल्मोडा- ऑल इण्डिया रैंक-10

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और आने वाले दिनों में और अधिक सफलता की कामना की |

 

Reported By: Shiv Narayan

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments